सीएम साहब: करोडो की लागत से बना अस्पताल धूल फांक रहा

0
126

साहिया(राकेश चौहान)। उत्तराखंड की मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी को इंडियन रेड क्रॉस हॉस्पिटल नागथात में चिकित्सा सुविधा के संबध में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुन्ना अलमान एवं जिला मंत्री देहरादून ग्रामीण नरेश चौहान ने ज्ञापन देकर अस्पताल के बारे में जानकारी दी। जौनसार बाबर क्षेत्र के विकासखंड कालसी का रेड क्रॉस अस्पताल नागथात 8० से 9० गांवों का केंद्र बिंदु है लेकिन यहां पर मात्र एक आयुर्वेदिक चिकित्सक है इंडियन रेड क्रॉस विभाग का ये अस्पताल जच्चा बच्चा केंद्र है जो करोड़ों की लागत से बना है लेकिन गांव के लोगो को छोटी बीमारी और मरहम पट्टी के लिए विकासनगर जाना पड़ता हैं। करोड़ों की लागत से बना अस्पताल धूल फांक रहा है ना कोई डॉक्टर है ना कोई स्टाफ नर्स ऐसे में आप्ताल के संचालन पर संशय बना हुआ है । जिला मंत्री नरेश चौहान का कहना है कि डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की नियुक्ति के लिए मुख्यमत्री से भेट कर रेड क्रॉस अस्पताल नागथात में चिकित्सा सुविधा होने पर क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा जिससे उन्हें छोटी छोटी बीमारी के लिए विकासनगर और देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

LEAVE A REPLY