सिनेमा हाल पहुंचा ‘पठान’ का संग्राम

0
135

विकासनगर(सतपाल धानिया)। पठान मूवी का विरोध सोशल मीडिया से बाहर आकर अब सिनेमा हॉल तक पहुंच गया है। पठान मूवी प्रदर्शित ना की जाए इसे लेकर हिंदू संगठनों ने विकासनगर के सिनेमा हॉल पर जमकर हंगामा काटा और फिल्म के विरोध में नारेबाजी की हिंदू संगठनों की भारी भीड़ को देखते हुए सिनेमा घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पठान फिल्म के शो को चलने नही दिया संगठनों से जुड़े लोग सिनेमा घर पर ही डटे रहे। इस दौरान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के प्रचार के लिए सिनेमा घर पर लगे पोस्टर भी फाड़ डाले हालात तनावपूर्ण ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा वैदिक मिशन संगठन के अध्यक्ष जगवीर सैनी ने कहा कि पठान मूवी से हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया साथ ही भावनाओ को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कड़े शब्दो में चेतावनी दी है कि अगर पछवादून के किसी भी सिनेमा हाल में पठान मूवी दिखाई गई तो सड़को पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दीपक कुमार आयुष रोहिला प्रदीप कुमार राकेश उत्तराखंडी कृष्ण शर्मा सागर डंग संजय सिंह फतेह सिंह दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY