ध्वस्त होंगे नदियों के किनारे किए गए अवैध निर्माण: विनोद कुमार

0
123

विकासनगर(सतपाल धानिया)। विकासनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शीशमबाड़ा गांव में आसन नदी के किनारे बिना विभागीय अनुमति के लगभग पांच सौ मीटर लंबा पुस्ता बना दिया गया है साथ ही राज्य सरकार की भूमि पर अवैध रूप से सड़क का निर्माण भी चोरी छिपे किए जा रहा है जिस स्थान पर यह पुश्ता बनाया गया है वहां आसन नदी को नाले में तब्दील कर दिया गया है बता दे कि पछवादून क्षेत्र के बीच से बहने वाली आसन नदी को क्षेत्र वासी जीवनदायिनी मानते है इस नदी का अस्तित्व अगर समाप्त हो गया तो क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित हो जाएंगे ग्रामीणों को पीने के पानी सहित फसलों की सिंचाई के पानी के लिए भटकना पड़ेगा क्राईंम स्टोरी अखबार की टीम द्वारा जब इस संवेदनशील मुद्दे पर उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार से वार्ता की गई तो उनके द्वारा इस प्रकरण पर संज्ञान लिया गया उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने कहा है कि शीशमबाड़ा गांव में सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने वालो की जांच कराई जायेगी जहां भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे व नदियों के किनारे अवैध निर्माण हुए हैं उन्हे धवस्त किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले लोगो की पहचान कर उनपर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा उन्होंने कड़े शब्दो मे कहा है कि नदियों के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा उन्होंने शीशम बाड़ा गांव में सरकारी जमीनों को चिह्नित करने के लिए एक टीम गठित करने की बात भी कही है।

LEAVE A REPLY