भुला, भर्ती घोटालों पर एक्शन ठीक हो रहा कि नहीं..

0
131

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। रूद्रप्रयाग में दो दिन के प्रवास पर गये मुख्यमंत्री आज सुबह तेज बारिश में भी हाथ में छाता लेकर सडक पर निकल पडे और उन्होंने आवाम का दिल खंगाला कि उत्तराखण्ड सरकार कैसे चल रही है। एक पुरी ढाबा पर जाकर चाय की चुस्कियों के साथ मुख्यमंत्री ने दुकानदार से पूछा कि भुला, भर्ती घोटालों पर एक्शन ठीक हो रहा कि नहीं..। मुख्यमंत्री की सादगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा शुरू हुये एक्शन पर दुकानदार व वहां मौजूद कुछ लोगों ने साफ कहा कि ” सरकार आप पहले कहां थे क्योंकि अगर आपके हाथों में पहले से ही मुख्यमंत्री की कमान होती तो युवा पीढी की नौकरियां बेचने वाले ऐसा दुसाहस कभी नहीं कर पाते।ÓÓआज सुबह रूद्रप्रयाग की सडकों पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरक्षा के तामझाम को अपने आवास पर रखकर हाथ में छाता लेकर दुकानदारों व आवाम का दिल टटोलने के लिए निकल पडे। बारिश में ट्रैक सूट पहनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले एक पुरी ढाबा की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने वहां के दुकानदार से पूछा कि हे भुला, भर्ती घोटालों पर एक्शन ठीक हो रहा कि नहीं..। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से दुकानदार से सरकार के एक्शन को लेकर संवाद किया तो पहले दुकानदार सहम गया क्योंकि उसके सामने उत्तराखण्ड सरकार का मुखिया जो खडा था। सादगी के साथ दुकानदार को निहार रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देखकर दुकानदार ने कहा कि उन्होंने भर्ती घोटाले पर जो एक्शन लिया है अगर ऐसा एक्शन पूर्व के मुख्यमंत्री लेते तो राज्य में भर्ती घोटाला देखने को न मिलता। अकेले सडक पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुकान के अन्दर प्रवेश किया और उन्होंने सर्द मौसम का आभास होने पर वहां चाय की चुस्कियों से अपनी ठंडक को दूर किया और वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का असली महानायक बताकर उन्हें सैल्यूट किया।

LEAVE A REPLY