देहरादून(संवाददाता)। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को 288 युवा अफसर मिल गये है और जिसमें आठ मित्र देशों के 89 जवान शामिल है। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग ले. जनरल अमरदीप सिंह बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड का निरीक्षण कर पास आउट हो रहे जेंटलमैन कैडेटों से सलामी ली और वह बीते दिन दोपहर को सैन्य अकादमी पहुंच गए हैं। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह छह बजे से शुरू हुई। परेड के उपरांत आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 377 जेंटलमैन कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश विदेश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो गयेे। इनमें 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले जबकि 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालद्वीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना का अभिन्न अंग बन गये।
इस अवसर पर कंपनी सार्जेंट मेजर विवेक कुमार, प्रणव, आर्यन सिंह, हिमांशु कुमार, जयेंद्र सिंह व अनिकेत ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। निरीक्षण अधिकारी दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर जनरल आफिसर कमांडिंग- इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर परेड स्थल पर पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निरीक्षण अधिकारी ने कैडेट्स को ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा गया। समस्तीपुर (बिहार) के मौसम वत्स को स्घ्वार्ड आफ आनर से नवाजा गया। इस अवसर पर जबकि ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड के नीरज सिंह पपोला को स्वर्ण, मौसम वत्स को रजत व मंडी हिमाचल प्रदेश के केतन पटियाल को कांस्य पदक मिला। दक्षिण दिल्ली के दिगांत गर्ग ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। भूटान के तेनजिन नामगे सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। इसके बाद सैन्य अकादमी के नाम देश व विदेश की सेना को 64 हजार 145 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को मिले 2813 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस अवसर पर पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पेकृचप्पे पर सेना के सश जवान तैनात हैं। अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के पास है। इस अवसर पर परेड के दौरान सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-72 (चकराता रोड) से गुजरने वाला यातायात प्रेमनगर व बल्लूपुर से डायवर्ट किया गया।
