सरकार और संगठन में दिख रहा जबरदस्त तालमेल

0
125

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में हमेशा यही शोर मचता रहा कि भाजपा सरकार और संगठन के बीच कभी न कभी तलवारें खिंचती रही और वह एकसाथ खडी हुई दिखाई नहीं दी जिसके चलते चंद पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में सरकार और संगठन को नसीहत देने के लिए भाजपा हाईकमान को भी आगे आना पडा था लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सरकार की कमान अपने हाथों में संभाली है तबसे सरकार और संगठन के बीच जिस तरह जबरदस्त तालमेल देखने को मिल रहा है उससे साफ नजर आ रहा है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समूची भाजपा को किस तरह से उसे एक सूत्र में पिरो रहे हैं। उत्तराखण्ड में युवा जोश पुष्कर सिंह धामी ने जिस जिंदादिली से सत्ता चलाने के लिए अपने कदम आगे बढाये हैं उससे केन्द्र से लेकर उत्तराखण्ड के बडे-बडे भाजपा नेता भी पुष्कर सिंह धामी के सत्ता चलाने की कार्यशैली के कायल हो चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी ने मात्र छह माह के भीतर जिस तरह से कांग्रेस के किले में जबरदस्त प्रहार करते हुए उसके चुनाव जीतने के जोश को हवा-हवाई कर उत्तराखण्ड में एक बार फिर राज्य के अन्दर भाजपा को सत्ता दिलाई उससे यह साफ हो गया कि उत्तराखण्ड के अन्दर सरकार और संगठन कदम ताल बनाकर राज्य को आगे बढाने के मिशन में चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY