धामी के झंडे तले एकत्र भाजपा

0
151

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने दस माह के कार्यकाल में जिस तरह से राज्य की जनता का दिल जीत लिया उसी तर्ज पर भाजपा की कार्य समिति में धामी के झंडे तले जब समूची भाजपा एकसाथ बैठी तो मुख्य सेवक के बेहतर कार्यकाल से बैठक में आये सभी नेता व भाजपा पदाधिकारी गद्गद् नजर आये और उनमें एक नई आस दिखी कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए एक बडे विजन के तहत मैदान में उतरे हुये हैं उससे उत्तराखण्ड के अन्दर लम्बे अर्से तक भाजपा का भविष्य उज्जवल ही उज्जवल रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धाकड राजनीतिक पारी ने यह भी साबित किया कि राज्य के अन्दर सरकार और संगठन के बीच तिनकाभर भी कोई मतभेद नहीं है और वह एकसाथ चलकर राज्य में प्रधानमंत्री के हर विकास को वह घर-घर पहुंचाते आ रहे हैं और भविष्य में भी वह यह संदेश राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड की यह कार्यसमिति एक ऐसे समय में हुई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने पुन: विजय प्राप्त कर सरकारें बनाई और इतिहास की रचना की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्णिम आठ वर्ष पूरे हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा मना रही है। प्रधानमंत्री जी ने देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को बदल दिया है। उन्होंने राजनीति को विकास, सेवा व वंचितों के कल्याण से भी जोड़ा, तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छताÓ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों से भी संबद्ध किया। वैश्विक पटल पर भी उन्होने भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है। उनके कार्यकाल के ये आठ वर्ष इतिहास में हमेशा याद रखें जायेंगे। हाल ही में संपन्न उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव, कई अर्थों में ऐतिहासिक हैं। इस चुनाव में राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष स्नेह व राज्य के विकास के लिए उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति अपनी सद्भावना का प्रगटीकरण करते हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया और विजयी बनाया। इसके अलावा जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी अपनी मुहर लगाई व भाजपा को विजय श्री प्रदान की। इस चुनाव ने उस मिथक को भी तोड़ा जिसके अनुसार राज्य बनने के बाद हर चुनाव में दूसरे दल की सरकार बनती रही। इसके विपरीत जनता ने ऐतिहासिक जनादेश देते हुए भाजपा को दो तिहाई बहुमत से जिताया। इसके लिए यह कार्य समिति उत्तराखण्ड की महान जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है और धन्यवाद देती है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उप चुनाव में करीब 94 प्रतिशत प्राप्त कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। इसका संदेश पूरे देश में गया है। कार्यसमिति ने मुख्यमंत्री को बधाई भी दी और चंपावत की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया था। भाजपा के विजय क्रम में उत्तराखण्ड से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती डॉ० कल्पना सैनी निर्विरोध विजय हुई। उन्हें भी यह कार्य समिति बधाई देती है। श्रीमती डॉ० कल्पना सैनी की राज्यसभा में विजय के साथ अब उत्तराखण्ड, लोकसभा व राज्यसभा दोनों में कांग्रेस मुक्त हो गया है। क्योंकि अब लोकसभा की पांचों सीटों के साथ राज्यसभा की तीनों सीटों पर भी भाजपा सांसद है। भारतीय जनता पार्टी की विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, उनकी सरकार के कार्यों, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का परिणाम है। यह उत्तराखण्ड की जनता का भाजपा पर विश्वास का परिणाम हैं कि उसने भाजपा को विजयी बनाने के साथ कांग्रेस व आप सहित अन्य दलों के दुष्प्रचार को पूरी तरह नकार दिया। इसके परिणाम स्वरूप इन दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा। जनता द्वारा भाजपा के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस विश्वास को बनाये रखना हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। जिसके प्रति हम कटिबद्ध हैं। सरकार ने अपनी पहली केबिनेट बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया। अब इस संबंध में मुख्यमंत्री ने पाँच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है जो सभी विषयों पर विचार कर ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस ऐतिहासिक कार्य को हरी झंडी देने पर मुख्यमंत्री को समूची भाजपा ने बधाई भी दी। कोरोना काल के पश्चात उत्तराखण्ड में प्रारम्भ हुई विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा व हेमकुण्ड साहेब यात्रा, देश-विदेश से आ रहे लाखों श्रद्धालुओं के अपार उत्साह के साथ सफलता से संचालित हो रही है। इस यात्रा में अभी तक से सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लाखों की संख्या में यात्री आ रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन-प्रशासन द्वारा यात्रा का सफलता से संचालन किया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह बात सत्य सिद्ध हो रही है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक है। कड़ी चुनौतियों के बीच यात्रा की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा शासन – प्रशासन तंत्र बधाई का पात्र है। उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश के साथ सम्पत्तियों के बंटवारे का प्रकरण दो दशक से अधिक समय से लंबित था। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच हुई वार्ता के बाद इस मामले का भी समाधान हो गया। इसके लिए श्री योगी जी व श्री धामी जी साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए जहाँ भ्रष्टाचार मुक्त एप 1०64 आरम्भ किया है, वहीं कई भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। इन सब बातों को लेकर समूची भाजपा ने जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री के कामकाज और एतिहासिक फैसलों को सराहा उससे साफ नजर आ गया कि उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी अब लम्बे समय तक अभेद और निडर होकर सत्ता चलायेंगे।

LEAVE A REPLY