सीएम के रोड-शो में उमडा जनसैलाब

0
117

चम्पावत(संवाददाता)। उपचुनाव का काउन डाउन शुरू हो चुका है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत में हर दिन तूफानी दौरा चल रहा है और चार से पांच जनसभायें भी वह कर रहे हैं तो रोड-शो में भी सीएम अपनी टीम के साथ सडकों पर दिखाई दे रहे हैं। आज चम्पावत की सडकों पर मुख्यमंत्री का रोड-शो निकला जिसमें चारो तरफ जनसैलाब उमडा हुआ था और इस जनसैलाब को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुश हंू सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। सब लोग राज्य के विकास के लिए आगे आ रहे हैं मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद करता हंू। रोड-शो में जिस तरह से आपार भीड देखने को मिल रही है उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उपचुनाव में पुष्कर ंिसंह धामी का सामना पुष्कर से ही होना है और विपक्ष सिर्फ नाम मात्र के लिए चुनाव मैदान में उतरा हुआ है।
31 मई को चम्पावत में उपचुनाव होना है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में डेरा डाल रखा है और उनकी जीत को एतिहासिक बनाने के लिए पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले चंद दिनों से पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में डेरा डाला हुआ है और वह जगह-जगह जाकर जनसभायें कर रहे हैं जिसमें लोगों का हुजूम उमड रहा है और उनका मानना है कि चम्पावत का विकास करने के लिए राज्य के महानायक पुष्कर सिंह धामी जब उनके इलाके के विधायक बनेंगे तो चम्पावत का अद्भूत विकास होना तय है।

LEAVE A REPLY