एक नया चम्पावत बनायेंगे धामी

0
138

चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। चम्पावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा का समूह चप्पे-चप्पे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बडी जीत से उपचुनाव में विजय दिलाने के लिए कडकती धूप में भी जनसभायें कर रहा है और वहां का आवाम एक ही सुर में बोल रहा है कि चुनाव जीतकर चम्पावत की शान बनेंगे पुष्कर सिंह धामी। चम्पावत के लोग जिस अंदाज में पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर उनका दिल से स्वागत कर रहे हैं और उन्हें अपने इलाके का भाग्य विधाता मान चुके हैं उससे वहां के लोग साफ बोल रहे हैं कि ये सीएम आने वाले समय में जहां उत्तराखण्ड का नक्शा बदल देंगे वहीं वह चम्पावत को वो पहचान दिलायेंगे जिसके लिए वे जिला बनने के बाद से ही चम्पावत को देश-विदेश के मानचित्र पर देखने का सपना पाले हुये थे। चम्पावत में जिस तरह से बच्चे से लेकर बूढे तक में पुष्कर सिंह धामी से मिलने की एक ललक देखने को मिल रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुष्कर सिंह धामी ने किस तरह से आवाम के दिलों पर अपनी बडी घुसपैठ कर ली है और उनका आवाम के बीच एक महानायक बनना यह दर्शा रहा है कि एक लम्बे युग तक उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी सत्ता पर काबिज रहकर उत्तराखण्ड की दशा और दिशा को बदल कर रख देंगे।
उत्तराखण्ड में मात्र दस माह के भीतर कोई राजनेता आवाम के दिलों को जीत पायेगा ऐसा सोच पाना भी नामुमकिन दिखाई देता था लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा बने पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से समूचे राज्य के अन्दर प्रदेशवासियों के मन में एक बडी धारणा पैदा कर दी है कि पुष्कर राज में उत्तराखण्ड स्वीजरलैंड की तर्ज पर आने वाले कुछ वर्षों में चमक जायेगा। पुष्कर सिंह धामी के सौमय रूप और उदार दिल ने ही आवाम को उनकी ओर ऐसे खिचना शुरू कर दिया है जैसे चुम्बक किसी भी धातु को अपनी ओर खींच लेती है। चम्पावत में जब उपचुनाव के दृश्य को खंगालने के लिए ‘क्राईम स्टोरीÓ टीम ने वहां का जायजा लिया तो यह देखकर हैरानी हुई कि कांग्रेस जो कि दम भर रही है कि वह चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी को चुनाव मैदान में हरा देंगे वहां कांग्रेस का झंडा-डंडा तक नजर नहीं आ रहा और जहां देखो वहां भाजपा के झंडे शान से लोगों की छतों और दुकानों पर लहरा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से उपचुनाव लड रहे हैं इसको लेकर वहां की जनता सिर्फ पुष्कर सिंह धामी को ही अपना मसीहा माने हुये हैं और उनका साफ मानना है कि जिस जनपद से राज्य का मुख्यमंत्री विधायक बनता है वहां का अभूतपूर्व विकास होता है और उन्हे भी आशा है कि अब चम्पावत का रंग रूप पुष्कर सिंह धामी के चुनाव जीतने के बाद बदल जायेगा। पुष्कर सिंह धामी को देखकर जहां महिलायें उन्हें अपना खुला आशीर्वाद दे रही हैं वहां बुजुर्ग भी उनके पास पहुंचकर उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि अब आप हमारे हो गये हो और अब उनके चम्पावत को चमकाना उनका दायित्व है। चम्पावत की जनता एक सुर में बोल रही है कि पुष्कर सिंह धामी तो उसी दिन चुनाव जीत गये जिस दिन उन्होंने चम्पावत से चुनाव लडने का ऐलान किया था और वह चम्पावत से पुष्कर सिंह धामी को इतनी बडी दिलायेंगे जिससे पुष्कर सिंह धामी का इकबाल भाजपा हाईकमान के सामने भी पहुंचेगा कि पुष्कर सिंह धामी अब उत्तराखण्ड के कितने बडे राजनेता बन चुके हैं। चम्पावत में महिलाओं ने जिस तरह से उन्हें बडी जीत का खुला आशीर्वाद दिया है उससे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की तो नींद उड गई है और यह उपचुनाव कांग्रेस के बडे नेताओं की नजर में सिर्फ एक दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि उनका भी मानना है कि उनकी राष्ट्रीय पार्टी है और वह किसी को भी वॉकओवर नहीं दे सकते लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं को भी इल्म है कि पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में एक बडी जीत करेंगे इसमें भी कोई शक नहीं है?

LEAVE A REPLY