चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का जोश खरोश बना हुआ है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कई ग्राम सभाओं में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। ग्राम सभा नई बस्ती सैलानी कोट 12० बूथ अध्यक्ष हरि सिंह नेगी के नेतृत्व में रहीमन राम, लक्ष्मी द्विवेदी, अजय प्रसाद, बहादुर सिंह पाटनी, भुवन कलोनी, हरीश प्रसाद, बसंती देवी, कविता थापा आदि ने जनसंपर्क कर जनता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
उधर मुख्यमंत्री के समन्वयक अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा व अन्य के साथ सूखीढांग, धूरा, चौड़ाकोट, आमखर्क, मथियाबांज, बुड़म, सुकनी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जनता की समस्याओं को भी सुना। समस्याओं को भी जाना। इंद्र सिंह कड़ाकोटी ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री जी की ऐतिहासिक जीत होगी।
इस दौरान पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, खीम सिंह, वरिष्ठ नागरिक विशन राम, विशन सिंह बिष्ट आदि को सम्मानित करने के साथ स्कूली बच्चों से भी संवाद किया गया। इस मौके पर मोहित जोशी, सुनील कुमार, विशन राम, हेमंत पांडेय, मोहन सिंह, चंचल सिंह, फकीर सिंह, निर्मल सिंह, कुंदन सिंह, देव सिंह, गीता देवी, पार्वती देवी, नीलावती देवी, माया देवी, भगवान सिंह आदि ग्रामीणों ने सीएम धामी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। चुनाव प्रचार अभियान में पूरन सिंह धामी, कमल किशोर, भीम सिंह, भरत राम, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, खीम सिंह, शिवराज सिंह, देव कलौनी आदि शामिल रहे।
