देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सत्ता संभालने के बाद से ही आये दिन विकास को ऊंचाईयों पर पहुंचाने के मिशन में जुटे हुये हैं और उनका साफ कहना है कि वह एक मिनट भी अपना खराब नहीं करेंगे और कैसे राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में आगे ले जाना है इस पर उनका एक्शन प्लान आगे बढ़़ता रहेगा वहीं चम्पावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चम्पावत विधानसभा आने वाले समय में एक आदर्श विधानसभा के रूप में जगमगाती हुई नजर आयेगी।
उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन समेत अन्य विपक्षी दल की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लडऩे जा रहे हैं जिसके लिए वह 9 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले समय में चंपावत विधानसभा से एक आदर्श विधान सभा के रूप में पहचाना जाएगा। ऐसे में यह तय है कि उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट की कायाकल्प बदल देंगे। दरअसल, चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी बनाया गया तो वहीं कांग्रेस की ओर से निर्मला हेतु उड़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह कई मर्तबा चंपावत गए हैं और चंपावत की जनता ने उन्हें काफी प्यार और स्नेह दिया लिहाजा उनकी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में चंपावत विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में जाना जाए। यही नहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो उपचुनाव के लिए तैयार हैं।
