श्रद्धालुओं से किया जाए सौहार्दपूर्ण व्यवहार

0
136

देहारादून(संवाददाता़)। चार धाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस फोर्स पूरी तरह एक्टिव मोड़ पर है,, एसपी चमोली श्वेता चौबे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से थाना चौकी प्रभारी की ब्रीफिंग कर यात्रा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और चौकी प्रभारी और थाना प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कोविड की महामारी से प्रभावित रही चारधाम यात्रा दो साल बाद भव्य तरीके से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं की भारी तादाद चारधाम के दर्शन के लिए पहुँच रही है ऐसे में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी लगातार संभव प्रयास कर रहे है। लोगों की आस्था से जुड़ी चार धाम यात्रा में विश्व से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है ऐसे में जहां सरकार एक तरफ चार धाम यात्रा को भव्य स्वरूप देने में जुटी है तो वही पुलिस महकमा भी लगातार अतिथि देवो भवरू के भाव से डयूटी कर श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है।।एसपी चमोली श्वेता चौबे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा भाग में पडऩे वाले सभी थाना और चौकी प्रभारियों की ब्रीफिंग कर उन्हें सख्त तौर पर निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिस कर्मी अच्छा बर्ताव करे। वही एसपी ने प्रत्येक थाने में विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में कार्य कर रही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के नंबर भी पुलिस जवान अपने पास रखे ताकि वक्त रहते बाधित मार्ग को खुलवाया जाए और श्रद्धालुओं को मुश्किले कम हो।
वही पुलिस जवानों को कोई भी समस्या होती है तो उसका तत्काल निवारण करने के निर्देश एसपी ने दिए। बताते चलें कि इस बार भारी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और ऐसे में किसी प्रकार की कोई बाधा ना हो उसके लिए लगातार चमोली पुलिस फोर्स एक्टिव है।

LEAVE A REPLY