हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार

0
142

देहरादून(संवाददाता)। देश, प्रदेश के साथ ही साथ राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और दो साल के बाद आज ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने देश व प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी और गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
यहां राजधानी के चकराता रोड स्थित ईदगाह में समाज के लोगों ने नमाज अता की और देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने में अपने साथियों को गले लगाकर ईद की बधाई व मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर कई लोगों ने घरों में सजकर वहीं पर नमाज अता की और अमन व चैन की दुआ मांगी। बच्चों ने खरीददारी भी की और इससे पहले पूरे भारत के साथ ही साथ उत्तराखंड प्रदेश के अंदर कोरोना वायरस जैसी महामारी ने देश के अंदर दहशत का माहौल बना दिया था जिसके चलते सरकार ने समय रहते हुए अपने देश की जनता की जान बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुवे दो साल तक लॉकडाउन लगा दिया था। जिसे लोग अपने घरों से बाहर न आये ऐसा करने से उन सबकी जान बचा पाये जबकि जिन लोगो ने बाहर निकले की लापरवाई की थी उन्होंने अपनी जान गवा दी। आज रमजान पूरा हो गया है जिसकी आज मुस्लिम समाज ने खुशी खुशी ईद की नमाज अदा करते हुए देश व प्रदेश में अमन चौन की दुआ की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

LEAVE A REPLY