नशा तस्करों की जगह होगी सलाखों के पीछे

0
125

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के नवनियुक्त पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होते हुए दहाड लगाई कि अब एक भी नशा तस्कर नहीं बचेगा और युवा पीढी को नशे के मकडजाल से बचाना उनकी सबसे बडी प्राथमिकता है और समूची पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ चप्पे-चप्पे पर ऑपरेशन चलायेगी और ऐसे नशा तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की जायेगी और उनकी समूची चैन को तोडने के लिए वह दिन-रात एक करेंगे क्योंकि उनका पहला मिशन युवा पीढी को बचाने का है जो नशे के मकडजाल में फंसकर अपने जीवन को बर्बादी की कगार पर ले जा चुके हैं।
आज पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने मीडियाकर्मियों से संवाद किया और कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को नशे के मकडज़ाल से बाहर निकालना है साथ ही कहा कि ड्रग्स के शिकंजे में फंसे युवाओं को कैसे नशे के मकडज़ाल से निकालकर उज्वल भविष्य बनाने हेतु कार्य किया जाएगा। ड्रग्स के धंधे में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा तथा कोशिश की जाएगी की इन नशे के कारोबारियों की सम्पत्तियों को भी जब्त किया जाए। उन्होंने आगे बताया कि जो भी युवा ड्रग्स के आदि हैं उनकी काउंसलिंग कराकर उन्हें भी इस लत से निकालने का पूरा प्रयास करेंगे और कहा कि यदि हम एक भी युवा को इस ड्रग्स के जाल से बाहर निकालते हैं तो एक पूरा परिवार इस नशे की मुसीबत से बाहर निकलेगा। साईबर क्राईम आज की मुख्य समस्या बन चुका है। इस पर अंकुश लगाना, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के भी पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। लोगों में जन जागरूकता की फैलाई जाएगी। अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाना मुख्य उद्देश्य रहेगा और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आदेशित किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ बडा ऑपरेशन चलाया जाये जिससे कोई भी नशा तस्कर युवा पीढी को भविष्य में बर्बाद न कर पाये।

LEAVE A REPLY