सीएम का संकल्प कोरोना से नहीं डरेंगे हम

0
132

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड का इसे सौभाग्य कहे कि इस राज्य को एक ऐसा मुखिया मिला जो की खुद ऐसे सख्त निर्णय लेने में सक्षम है, जिनकी वजह से राज्य की प्रभुत्वता एक नए आयाम पर पंहुच रहा है। केन्द्र सरकार के वैक्सीन प्रोग्राम से देश की अधिकांश जनता लाभांवित हो चुकी है और यह कार्यक्रम तीव्र गति से निरंतर जारी है। उत्तराखण्ड में भी वैक्सीनेशन का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसी बीच अब सूबे में होने वाली चारधाम यात्रा को उत्सव भी आ चुका है। नियमों के अनुसार अगले माह 3 मई से यात्रा सीजन शुरू होने वाली है। जिसको लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही थी की श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट साथ में लाने होंगे। यदि उनके पास सर्टिफिकेट नहीं होंगे तो वह यात्रा में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। इन सारी अटकलों पर प्रहार करते हुए प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने दम दिखाया और साफ संदेश दे दिया कि चारधाम यात्रा के लिए ऐसे किसी तथाकथित सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है? प्रदेश के सीएम ने दम दिखाकर देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं का वेलकम करते हुए उन्हें यात्रा में आमंत्रित करने आवाह्न किया है। उत्तराखण्ड राज्य ने कोरोना को लगभग हरा ही दिया है और इसका श्रेय सरकार के मुखिया को जाता है जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को इस तेजी के धरातल पर उतारा है, जो एक नज़ीर बनकर सामने आया है। मुखिया का साफ संदेश है कि श्रद्धालु भक्ति भाव से अपने अराध्य के दर्शन के लिए आ रहे है तो उन पर रोक लगने का तो कोई औचित्य ही नहीं है। बात करें सोशल मीडिया की तो मुख्यमंत्री की आह्वान पर काफी सारी साकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है और माना जा रहा है कि इस बार का यात्रा सीजन रिकार्ड तोड़ेगा?
कोरोना महामारी ने देश को बांध कर रख दिया था। कई ऐसी गतिविधियां जोकि परंपराओं की तरह पिछले लंबे समय से चली आ रही थी लेकिन महामारी के काल में इस पर ब्रेक लग गया था। उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा की ख्याति पूरे विश्व में है परंतु कोरोना महामारी ने इसपर अल्प विराम लगा दिया था जोकि इस वर्ष धामी सरकार की दृढ़निश्चयता से हट गया है। दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण पेश करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने न ही कोरोना को नियंत्रित किया बल्कि राज्य की पारंपरिक गतिविधियों को भी सुचारू किया है। इसी सीएम धामी का दम ही कहेंगे जिन्होंने कोरोना पर नकेल कसते हुए एक लंबे अंतराल के बाद विधिवत शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को वेलकम करते हुए उनको यह संदेश दिया है कि यह यात्रा सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY