कृषि मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया सुंदरकांड पाठ का शुभारम्भ

0
136

देहरादून(संवाददाता)। दून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर मंत्री ने संतों का आर्शीवाद भी लिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सुन्दरकाण्ड पाठ देवभूमि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन एवं दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-शांतिपूर्ण एवं निरापद यात्रा के लिए तथा प्रदेशवासियों व देशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण लेकर आऐगा। उन्होंने आयोजकों को भी इस हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को विकास के क्षेत्र में और अधिक मजबूत करना है और इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है और उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का कार्य किया जायेगा और इसके लिए वह पूरी तरह से सजग है और अभी से ही इस दिशा में कार्य करने में लगे हुए है और इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इस अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर से महंत कृष्णागिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी महाराज, श्याम सुन्दर गोयल, आचार्य शिव प्रसाद ममगांई, आचार्य विपिन जोशी, मनोहर लाल जुयाल, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डाक्टर सतीश अग्रवाल, बद्री केदार समिति के सीईओ बीडी सिंह, आचार्य मनोज ढौढिय़ाल आदि अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY