कप्तान बोले: बच नहीं सकेंगे नशा तस्कर

0
155

नैनीताल(संवाददाता)। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने पर्यटन नगरी को नशामुक्त करने की दिशा में एक बडे विजन के साथ अपना ऑपरेशन चला रखा है और साफ संदेश दे रखा है कि जनपद में एक भी नशा तस्कर खुली हवा में सांस नहीं लेगा और उसे हर हाल में सलाखो ंके पीछे पहुंचाया जायेगा। अपराधियों और नशा तस्करों पर बडी नकेल लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कप्तान को एक बडा विजन सौंप रखा है और इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए कप्तान की रडार पर छोटे से छोटा और बडे से बडा नशा तस्कर आ चुका है और इसी के चलते पुलिस कप्तान के बिछाये जाल में दो बडे नशा तस्कर फंस गये जिनके कब्जे से सैकडों नशीले इंजेक्शन और दो मोटर साइकिल बरामद हुई हैं जिनसे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है कि वह इन नशे के इंजेक्शनों को कहां से लाकर कहां-कहां बेचने का खाका बनाये हुये थे। पुलिस कप्तान ने कहा कि गैंग बनाकर नशा तस्करी करने वालों पर गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज करने का काम पुलिस करेगी और न्यायालय में अच्छी पैरवी कर ऐसे नशा तस्करों पर लम्बे समय तक जेल की सलाखों के पीछे रखने का खाका बनाया गया है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने जिले को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से लगातार ऑपरेशन नशा तस्कर चला रखा है। आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने बताया कि बनभूलपुरा थानाप्रभारी नीरज भाकूनी अपने इलाके में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे और चैकिंग के दौरान उन्होंने दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों की जब तलाशी ली तो उनके पास से ग्यारह सौ पच्चीस नशीले इंजेक्शन बरामद हुये। नशा तस्करों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि बरामद इंजेक्शन किच्छा निवासी बंगाली डाक्टर से सम्पर्क कर सस्ते दामों में किच्छा से लाकर मंहगे दामों में नशा करने वाले लोगों को बेचते हैं और इसमें उन्हें काफी अच्छा पैसा बच जाता है। पुलिस कप्तान ने बताया कि नशा तस्करों से दो मोटर साइकिलें भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर इंजेक्शनों को गत्ते की पेटी में लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उस बंगाली डाक्टर की भी तलाश की जा रही है जिसने इन इंजेक्शनों को नशा तस्करों को बेचा था। पुलिस कप्तान ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ समूचे जनपद की चौकी व थाने की पुलिस ऑपरेशन चला रही है और इस ऑपरेशन में एसओजी को भी शामिल किया हुआ है उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को पकडने के लिए मुखबिरों का जाल भी समूचे जनपद में बिछाया गया है और किसी भी नशा तस्कर को पर्यटन नगरी में पनपने नहीं दिया जायेगा और सभी नशा तस्करों का लेखा-जोखा और उनकी फोटो के रजिस्टर तैयार किये जा रहे हैं और सभी नशा तस्करों के कनैक्शनों को खंगालने का ऑपरेशन भी चल रहा है और जब तक पर्यटन नगरी नशामुक्त नहीं हो जाती तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। पुलिस टीम को कप्तान ने दस हजार ईनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY