सीएम से पर्यावरण की सुरक्षा को मांगा वचन

0
143

देहरादून(संवाददाता़। संयुक्त नागरिक संगठन के नेतृत्व मे सामाजिक संस्थाओ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला। मुख्यमंत्री से पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमो में सहभागिता करने और भावी वृक्षारोपण अभियान में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेने के संबंध में सुझाव दिए गए। मुलाकात में संयुक्त नागरिक संगठन की सहयोगी संस्था क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘क्षत्रिय संदेशÓ के 14वें संस्करण के विमोचन हेतु मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम आयोजित करने का भी अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल में हिमालयन पर्यावरण सोसाइटी के जगदीश बावला, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स के मनोज ध्यानी, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती, संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, द अर्थ एंड क्लाइमेट इनीशिएटिव की आंचल शर्मा, आईआईपीसी के डॉक्टर मुकुल शर्मा, गवर्नमेंट पेंशनर संगठन के चौधरी ओमवीर सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के मुकेश नारायण शर्मा, सोशल जस्टिस फाउंडेशन की आशा टम्टा, दून एक्स सर्विस लीग के लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा, समाजसेवी सत्य प्रकाश चौहान रीता सूर्य आदि सम्मिलित थे।

LEAVE A REPLY