डोईवाला(द्बशह्व द्घद्यड्ड?द्म4) डोईवाला के भानियावाला में हनुमान जयंती के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भानिया वाला के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा हिमालयन चौक से होते हुए जौली ग्रांट और फिर विस्थापित क्षेत्र के गणपति वेडिंग प्वाइंट में जाकर संपन्न हुई। हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र नासिक का बैंड देव डोली और तमाम तरह की झांकियां और इसके साथ हनुमान चालीसा टीम द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और नन्हे आचार्यों के द्वारा पाठ इस शोभा यात्रा का आकर्षण बना हुआ था।
डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला ने भव्य शोभायात्रा में भाग लेते हुए कहा कि आज महावीर हनुमान जी का जन्मदिन है और तमाम हिंदूवादी संगठन इस जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं शोभायात्रा निकालने का मकसद आमजन में भगवान के प्रति आस्था जगाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों के साथ महिलाओं ने भी बाहर लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाया। शोभा यात्रा विस्थापित क्षेत्र के सिद्धि विनायक वेडिंग होल में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का शानदार पाठ, गुरुकुल के नन्हे आचार्यों द्वारा पाठ और शानदार स्लोकों का उच्चारण किया गया जबकि महिलाओं ने भजन और कीर्तन से कार्यक्रम को बेहद शानदार और सफल बनाया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा टोली के मनीष सजवान, दिनेश सजवान, आनंद पंवार, सुखदेव सिंह चौहान, जोध सिंह बंगारी आशीष उपाध्याय, सुबोध नौटियाल, दिगंबर नेगी, अजय भंडारी, कमल सिंह रावत, चंद्र कला ध्यानी, ममता नयाल, नगीना रानी, कामेश रावत, सरिता जोशी, दिनेशानंद महाराज, कमल सिंह रावत आदि तमाम हनुमान भक्त उपस्थित थे।
