ऋषिकेश(संवाददाता)। नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहर की पार्किंग की समस्या का प्रस्ताव पारित हो गया।जल्द ही नगर निगम में तकरीबन साढे सात सौ वाहनों की पार्किंग का निर्माण होगा ।इसके अलावा निगम का भी पूरी तरह से कायाकल्प करके उसे तमाम सुविधाओं से युक्त नई बिल्डिंग से संवारा जायेगा जिसमें तमाम विभागों के आफिस उसमें समायोजित किए जायेंगे।एम डी डी के अधिकारी शयाम मोहन शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या को देखते हुए शासन द्वारा उक्त प्रोजेक्ट की पहल की गई है।85 करोड़ के इस मेगा प्रोजेक्ट से नगर निगम में मल्टी स्टोरी पार्किंग एवं निगम की नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जायेगा। एमडीडी अधिकारियों मेगा प्रोजेक्ट के लिए तैयार किए गये ब्लू प्रिंट पर खुशी जताते हुए महापौर ने कहा कि नगर पालिका से अपग्रेड होकर निगम ऋषिकेश नगर निगम के प्रांगण में मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निर्माण होने से जहां शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ यहां व्यापार बड़ेगा वहीं निगम की नई बिल्डिंग के निर्माण से तमाम विभागों के व्यवस्थित कार्यालयों के साथ बैंक ,एटीएम का निर्माण भी कराया जायेगा।इसके अलावा वॉलीबाल खेल के लिए भी एक अलग ग्राऊंड की व्यवस्था होगी।महापौर ने जानकारी दी कि आज निगम बोर्ड की बजट बैठक कुछ पार्षदों द्वारा पिछली बोर्ड की बैठक के प्रस्ताव शामिल कराये जाने की मांग के बाद स्थगित कर दी गई है।अगली बैठक आगामी 3० अप्रैल होगी जिसमें सभी विषयों पर चर्चा की जायेगी।बैठक में। मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, पार्षद विपिन पंथ, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, सुंदरी कंडवाल, लक्ष्मी रावत, प्रियंका यादव, मनीष शर्मा, राकेश सिंह, राधा रमोला, रीना शर्मा, विजेंद्र मोगा, लव काम्बोज, जगत नेगी, चेतन चौहान, गुरविंदर सिंह गुरि, अजीत गोल्डी, उमा बृजपाल, राणा रश्मि देवी, पुष्पा मिश्रा, भगवान सिंह पवार, देवेंद्र प्रजापति, गौरव कौशिक, सोनू प्रभाकर,प्रदीप कोहली,एम डी डी ए के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, अधिशासी अभियंता अजय माथुर, आर्किटेक्ट दृष्टि जैन,सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान आदि मोजूद रहे।
