रामनवमी व रमजान पर लोगों को वितरित किया स्वादिष्ट र2ट चाट

0
136

देहरादून(नगर संवाददाता)। वल्र्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलेज (वर्क) के बैनर तले रामनवमीं यात्रा के अवसर पर हिन्दू ,मुस्लिम भाइयों ने एक साथ मिल कर रमजान के पाक महीने में पलटन बाजार जामा मस्जिद के सामने सभी आमजन को स्वादिष्ट र2ट चाट का वितरण किया।
इस अवसर पर र2ट चाट खाते हुए सभी लोगों ने एक दूसरे को धन्यवाद व बधाई दी और कहा कि यह हिन्दू,मुस्लिम भाई चारा बना रहे यही हमारे देश हिंदुस्तान की पहचान व तहजीब है। विदित रहे वर्ड ट्रस्ट इस प्रकार के कार्य लगातार कर रहा है जिन कार्यों से हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, एकता को बढ़ावा मिले भारत मजबूत हो और भारत विश्वगुरु बन कर उभरे, यही कामना करते है।
इस अवसर पर वर्क ट्रस्ट के दानिश अफजल ने कहा कि हमारे देश मे सभी धर्म जाति के लोग एक विभिन्न फूलों के गुलदस्ते की तरहां रहते हैं जिसमे विभिन्न रंगों और खुशबू का समूह होता है आगे भी हमारा देश इसी तरहां बढ़ता और तरक्की करता रहे इसके लिये हमे सब को जोडऩे का कार्य करना चाहिए यही सतयुग की तैयारी होगी।
इस अवसर पर आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि हम सब धर्मो के लोगों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को एक दूसरे के शुभ अवसरों त्योहारों पर इक_ा होकर बधाइयां देनी चाहिए और मिल कर पर्व मनाना चाहिए जैसे यह रमजान का पाक महीना चल रहा है हम लोगों के रोजे हैं उसमें हम सब हिन्दू, मुस्लिम मिल कर रामनवमीं के अवसर पर यह र2ट चाट वितरण का कार्य कर रहें हैं और जिससे देश में और मानव जीवन मे प्रेम, सहयोग, मदद और दया की भावना बड़े जहां कुछ चंद लोग भटक कर देश की अखंडता और एकता को महत्व नहीं दे रहें हैं और वहीं वर्क ट्रस्ट एकता और संस्कृति को बनाये रखने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल पंडित कालू भगत ने सेवा करते हुए कहा कि मानव सेवा बड़ी सेवा है आज रामनवमीं के अवसर पर हम सब हिन्दू,मुस्लिम मिल कर जन सेवा कर रहें हैं जिसमे बड़ा आनंद आरहा है हम आगे भी मिलझुल कर ऐसा करते रहेंगे जिससे भाई चारा बना रहे।
इस अवसर पर दानिश अफजल, आरिफ हुसैन वारसी, इल्यास कुरैशी, पंडित कालू भगत, फैजान अहमद, हसन जैदी, समाज सेवी राहुल सोनकर ,फरमान, इशांत, ओम, प्रभात डंडरियाल, डाँक्टर परवेज अहमद, मुदस्सिर अली आदि लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY