प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड को देश में आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेने वाले उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और स्वच्छता के साथ सत्ता चलाने के लिए उन्होंने मां दुर्गा से आशीर्वाद भी मांगा की मां मुझे शक्ति दो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए Óसर्वे भवंतु सुखिन:Ó की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
