विधायक उमेश अब जनता पार्टी बनाकर आवाम की बनेगे आवाज

0
128

देहरादून(संवाददाता)। खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने एक क्षेत्रीय पार्टी का आज आगाज कर दिया और कहा कि जल्द हरिद्वार में एक महासम्मेलन बुलाया जायेगा।
निर्दलीय खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज जनता पार्टी बनाने का ऐलान किया और यह ऐलान सचिवालय के गेट के ठीक सामने बने वैकट हॉल में हुये कार्यक्रम में उमेश कुमार द्वारा किया गया। प्रेसवार्ता कर सैकड़ो लोगों के सामने की उत्तराखंड जनता पार्टी के गठन की घोषणा। हरिद्वार खानपुर से भी भारी संख्या में समर्थक दून पहुंचे थे। फूल मालाओं के साथ विधायक उमेश कुमार का हुआ शानदार स्वागत।
विधानसभा चुनाव में खानपुर के बाहुबली कुंवर प्रणव को दी थी करारी हार। अब विधायक उमेश कुमार ने जनता पार्टी का गठन कर उसका चुनाव निशान हैलीकॉप्टर रखा है। उमेश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी आम जनता की आवाज बनेगी और जल्द ही हरिद्वार में एक बडा महा सम्मेलन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY