किरन शर्मा
देहरादून। उत्तराखण्ड में मात्र छह माह सत्ता संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी को जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुले मंच से उन्हें अपना सखा कहा तो उसके बाद से राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण जाग गई थी कि उत्तराखण्ड को विकास की नई ऊचाईयों पर ले जाने के लिए पुष्कर सिंह धामी को भाजपा हाईकमान ने सत्ता सौंपी है। देश को भ्रष्टाचारमुक्त करने के विजन में आगे बढते जा रहे नरेन्द्र मोदी ने जब पुष्कर सिंह धामी को आदर्श उत्तराखण्ड बनाने का विजन सौंपा तो उस विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिस बडे जज्बे के साथ पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता के साथ सरकार चलाने की दिशा में अपने कदम आगे बढाये उसी का परिणाम रहा कि उत्तराखण्ड में इक्कीस साल से सरकार वापसी को लेकर चले आ रहे सारे मिथक पुष्कर सिंह धामी ने तोड दिये और यही कारण रहा कि भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर जनभावनाओं की बडी कद्र कर उनका सम्मान किया गया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने पुष्कर सिंह धामी का भव्य कार्यक्रम में जिस तरह से राजतिलक हुआ उससे यह संदेश राज्यभर में चला गया कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड भाजपा के एक बडे राजनेता के रूप में वर्षों सत्ता चलायेंगे। पुष्कर सिंह धामी के राजतिलक में जिस तरह से परेड ग्राउण्ड में मोदी-मोदी और धामी-धामी के नारे गूंजे उससे परेड ग्राउण्ड मैदान से आज धामी राज का आरम्भ हो गया और इस आरम्भ की शुरूआत पुष्कर ंिसह धामी ने जिस जज्बे के साथ की है उससे साफ झलक गया कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर उस सपने को पूरा करने के लिए आगे आयेंगे जो उन्होंने आदर्श राज्य बनाये जाने को लेकर लम्बे समय से देख रखा है। आज परेड ग्राउण्ड मैदान में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक देखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद कार्यक्रम में आये और जब भव्य कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक हो रहा था तो समूचा परेड ग्राउण्ड नरेन्द्र मोदी के नारों से गूंज उठा और मोदी-मोदी के नारों से राजधानी की फिजा मोदीमय हो गई। पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाये जाने पर जहां मोदी के नारे लगे वहीं पुष्कर सिंह धामी के भी नारे लगाने वालों में एक बडा जोश देखने को मिला। पुष्कर सिंह धामी को अपना सखा मानने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्डवासियों को वचन दिया था कि पुष्कर सिंह धामी भविष्य में एक आदर्श उत्तराखण्ड बनायेंगे और देश में उत्तराखण्ड अपनी अलग पहचान बनायेगा। अपने राजतिलक के बाद पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक बार फिर बडा आशीर्वाद लिया और आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह वचन भी अपने मन के भीतर से दिया कि वह उत्तराखण्ड के अन्दर माफियाराज, अपराधियों का अंत और राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के साथ पर्यटन व तीर्थाटन को एक बडा आयाम देंगे। प्रधानमंत्री के सामने पुष्कर सिंह धामी के हुये राजतिलक के बाद आज से उत्तराखण्ड में एक बार फिर धामी राज का आरम्भ हो गया।
गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें सिर्फ एक संदेश दिया था कि जिस गद्दी पर वह आसीन हुये हैं उसे पाने के लिए उम्र निकल जाती है बस इन्हीं शब्दों को नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मानकर पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता चलाने के लिए अपने कदम आगे बढाये थे और उन्होंने मोदी के विजन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए रात-दिन एक किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में फिर सत्ता वापसी के दिये संकल्प को उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूरा करके यह साबित कर दिया था कि वह उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने आये हैं।
