पुष्कर फिर सीएम

0
173

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने से राज्य की भाजपा सरकार अस्तित्व में आ गई है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आठ मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
यहां परेड ग्राउंड में आयोजित किये शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रहम कमल की टोपी पहनी थी और विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी टोपी को पहनकर उत्तराखंड में प्रचार करने के लिए आये थे और प्रधानमंत्री की इस टोपी ने लोगों पर अपना रंग जमाया और प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को जीत मिली और इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जमकर नारे लगाये। इस अवसर पर सबसे पहले कैबिनेट मंत्री की सतपाल महाराज ने शपथ ली और वह पगड़ी पहनकर आये थे।
इस अवसर पर दूसरे नंबर पर प्रेमचन्द अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली और उन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ली। तीसरे नंबर पर गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सैल्यूट भी किया। चौथे नंबर पर डा. धनसिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। पांचवें नंबर पर सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। छठे नंबर पर रेखा आर्य ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली और रेखा आर्य कुमाऊंनी पारम्परिक वेशभूषा में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी। इस अवसर पर सातवें नंबर पर युवा व नया चेहरा होने पर पहली बार कैबिनेट मंत्री बने चन्दन राम दास ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। आठवें नंबर पर नये चेहरे के रूप में विधायक सौरभ बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सभी मंत्रियों को राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।
वहीं शपथ ग्रहण स्थल परेड ग्राउंड में मोदी और धामी के नारों से मोदी धामी मय हो गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाये। इस अवसर पर राष्ट्रगान से शपथ ग्रहण समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मंच सभी मंत्रियों व अन्य प्रदेशों से आये हुए अतिथियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात की और अंतिम में हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। वहीं लगभग आधे घंटे में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियल सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY