भव्य होगा धामी का शपथग्रहण

0
170

ऋषिकेश(संवाददाता)। कल देहरादून के परेड ग्राऊंड में आयोजित होने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए सांगठनिक तौर पर तैयारियां परवान चढऩे लगी हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम , भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के सह प्रभारी रेखा वर्मा , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजय द्वारा देहरादून जिले की बैठक लेकर शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में मोजूद रही ऋषिकेश नगर निगम महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 8 मुख्यमंत्री एवं अनेकों केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे।महापौर के अनुसार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ ऋषिकेश की जनता से भी उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने पर शाम को होगी आतिशबाजी व मिष्ठान्न वितरण
देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुन: जिम्मेदारी सौंपने की खुशी में आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यहां जारी एक बयान में मीडिया प्रभारी अक्षत जैन ने बताया कि आज शाम 6 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का अनुरोध किया है।
मंडल और शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ताओं
को भेजे शपथग्रहण के निमंत्रण
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल 23 मार्च को परेड ग्राउंड में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए मंडल और शक्ति केन्द्रों तक के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है।
यहां जारी एक बयान में प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि समारोह मे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कर्यकर्ताओ को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओ की सूची देने को कहा गया है। शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरों में लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, लेखक,प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु संत शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह मे शरीक होने की सुचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों में शपथ ग्रहण से सम्बन्धित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी।

LEAVE A REPLY