तिलक लगाकर व चुनरी पहनाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

0
158

देहरादून(संवाददाता)। बजरंग दल के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क परिसर में तिलक लगाकर कर उत्तराखंड प्रदेश की कमान पुन: उनके हाथों में सौंपने पर बधाई दी साथ ही घंटाघर पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बजरंग दल के प्रदेश पदाधिकारी विकास वर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तिलक कर चुनरी पहनाई और साथ प्रदेश की जनता के कुछ बिन्दु सूक्ष्म रुप में रखे जिसमें प्रदेश की जनता के हर अंतिम व्यक्ति तक उनकी पहुंच और देवभूमि के आमजन की हर पीड़ा उन तक पहुंचे और उसका वह यथासंभव समाधान करें और आगामी पांच वर्षों में उत्तराखंड प्रदेश भारतवर्ष के सभी राज्यों मे अग्रणी पहचान सनातनी मान बिंदुओं व देवभूमि की मूल पहचान के जिसमें सख्त भू कानून, समान नागरिक संहिता जैसे मुख्य विषयों के साथ आगे बढ़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन बिन्दुओं पर व्यापक स्तर पर विचार कर लागू करने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर संगठन ने स्वागत के साथ मुख्यमंत्री को तिलक किया गया और चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर संदीप वाधवा, मनोज जुनेजा, विजय गुप्ता,शेखर फुलारा, मनन आनंद,अमित गुलाटी, सुरेश गुप्ता व अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY