देहरादून(संवाददाता)। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा की एक अहम कोर कमेटी की बैठक राजधानी में शुरू हुई और बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी व प्रदेश पदाधिकारी की बैठक चल रही है। इस अवसर पर मतगणना को लेकर भी विशेष तौर पर चर्चा की गई। वहीं कहा गया कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है।
यहां सुभाष रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में मतगणना सहित अन्य बिन्दुओं पर व्यापक स्तर पर मंथन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा हम मतगणना से पहले बैठक कर रहे हैं. इसके साथ ही सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है। इस अवसर पर धामी ने कहा उन्हें हमें विश्वास है कि भाजपा एक बार फिर से सरकार बना रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मतगणना का दिन हर किसी से लिए खास दिन होगा। उन्होंने कहा कि उस दिन हर कोई अपने निर्धारित क्षेत्रों में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बनाने की बात कही है और उन्होंने कहा राज्य और केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने वोट किया है और निश्चित रूप से भाजपा की राज्य में सरकार बन रही है।
इस अवसर पर कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, बंशीधर भगत, मधु भट्ट, विनय गोयल सहित प्रदेश के विधायक प्रत्याशी व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
