पलटन बाजार की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले व्यापारी

0
131

देहरादून(संवाददाता)। दून उद्योग व्यापार मंडल ने पलटन बाजार में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाये जाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की। यहां प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि दून स्मार्ट सिटी का कार्य निरंतर पिछले लगभग तीन सालों से चल रहा है लेकिन अभी भी काम अधूरा है और अब इसी क्रम में कोतवाली से लक्खीबाग चौकी तक का काम तीव्र गति से शुरू होने जा रहा है और घंटाघर से कोतवाली तक का काम अधूरा है जिसे पूरा करने की आवश्यकता है। पलटन बाजार में ड्रैनेज, फुटपाथ और सड़क एक फुट नीचे किये जाये ताकि ड्रैनेज सिस्टम में किसी भी अपरिहार्य स्थिति उत्पन्न होने पर बारिश और नाली का पानी किसी भी स्थिति में दुकानों में न घुसे और व्यापारियों का माल खराब न हो और नालियों का निर्माण दुरूस्त तरीके से किया जाये की बारिश का पानी सडक पर नहर की तरह बहने के स्थान पर सीधा नालियों में जाये।
प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा कि सीवर बीच वाली डक्ट में सीवर बह रहा है ऐसी जानकारी स्थानीय व्यापारियों द्वारा मिली है और उसे तुरंत साफ किया जाना है और सीवर की सही प्रकार से मैनेजमेंट की जानी आवश्यक है और इसे तत्काल प्रभाव से किया जाये। जल पूर्ति स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जो पानी के पाइप डाले गये है वह अभी तक चालू नहीं किये गये है जिससे इस क्षेत्र में पीने योग्य पानी का जल संकट हो रहा है और आगे गर्मियां आ रही तो जल आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाये। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा है कि टाइल और फुटपाथ नीचे किये जाये और टाइल्स की जो क्वालिटी स्मार्ट सिटी द्वज्ञरा लगाकर जनता एयर व्यापारियों के साथ छल किया गया है उसे तत्काल प्रभाव से बदलकर उच्च कोटी की सुंदर टाइल्स लगाई जाये या वहीं पुरानी सडक बना दी जाये। बसबार और एक ओर जहा पलटन बाजार में आने वाले ग्राहकों और उनके बच्चों की जान जान का को खतरा है वहीं दूसरी ओर दुकानदारों की दुकानें छुपाने और पलटन बाजार के व्यापारियों का व्यापार चौपट करने के उददेश्य से लगाये गये है और जिससे व्यापार चौपट हो रहा है और इन्हें भी हटाया जाना चाहिए और बाजारों में कुर्सियां लगाने का कोई प्रावधान नहीं होना चाहिए। बाजारों में साईनबोर्ड जल्दी लगवाये जाये और बाजारों में जो लोगों के ही दुकानों े छज्जे तोडे गये है उस पर यह तय हुआ था कि सरकार द्वारा यहां पर साइन बोर्ड बनाये जायेंगें लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है और साइन बोर्ड तत्काल प्रभाव से बनवाये जाये। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा गया कि समयबद्ध कार्य हो और पहले घंटाघर से कोतवाली तक का काम पहले खत्म किया जाये और इस क्षेत्र को पहले रोल मॉडल की तरह व्यापारियों को दिखाया जाये और उसके बाद कोतवाली से नीचे किसी भी स्मार्ट सिटी के कार्य को आरंभ किया जाये। धूल से बचाव के लिए पैच वर्क लगाये गये है और सडक के बीचोबीच तंदूर नुमा ढक्कन लगा दिया है इनकी ऊंचाई से लोगों की टांग में फ्रैक्चर हो चुका है।
प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा है कि शहर एवं बाजार को सुंदर बनाना है और लेकिन वर्तमान परिस्थिति में पलटन बाजार सहित अन्य बाजारों में स्मार्ट सिटी के कार्य हो रहे है और इन कार्यों से व्यापारी वर्ग व बाजारों में आ रहे खरीददारों को भी समस्याओं का सामनाकरना पड रहा है और इस पर शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल गोयल, खजानदास, सिद्धार्थ उमेश अग्र्रवाल, सुनील मैसोन, डी सी गर्ग सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY