सितारगंज(मो आरिफ )। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार ने किसानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ ब्यान जारी किया है उन्होंने कहा किसानों से सूचना मिल रही है कि सितारगंज चीनी मिल में अनियमितताएं देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त किसानों की गन्ने तुलाई में 4 से 5 प्रतिशत तक कटिंग की खबर भी आ रही है। गन्ना तुलाई कांटे पर मिल प्रबंधन के अलावा गन्ना सोसायटी सचिव,सेंटल एक्साइज इंस्पेक्टर और काँटा वाट इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होती है इसके बावजूद भी तुलाई कांटे पर अधिकारी मौन क्यू है। किसान नेता महार का कहना है कि चुनाव से अभी फुर्सत मिली है किसानों की कई शिकायतें हम तक पहुंची हैं उन्होंने कहा कि कुन्टलों के हिसाब से गन्ने का सीरा बहाया जा रहा है मिल के पीछे नहर में मछलियां भी काफी मात्रा में मर गई हैं लगातार चीनी का शीरा बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा बताया गया है कि चीनी में काफी मात्रा में गंदगी भी देखी जा रही है उन्होंने कहा मिल प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का वेतन भी मिल प्रशासन द्वारा नहीं दे दिया गया था। उन्होंने बताया कि बीते 1० दिन पूर्व हमारे पहुंचने पर कर्मचारियों का वेतन दिया गया है उन्होंने कहा कि मिल के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने कहा जल्द ही किसानों का एक शिष्टमंडल चीनी मिल पहुंचकर जायजा लेगा और जरूरत पड़ी तो धरने प्रदर्शन भी होंगे। अधिकारी भी इस संबंध में पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। जब हमारी बात ड्रायल हाउस के गोदाम प्रभारी(केमिष्ट) आशीष श्रीवास्तव से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि गंदी चीनी को रिमेंट किया जाएगा।
