नैनीताल(भुवन सिंह)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव के बाद देवी-देवताओं के दर पर जाकर पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। धामी को विश्वास है कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए देवी-देवताओं का उन्हें आशीर्वाद जरूर मिलेगा और इस बार साठ पार का जो भाजपा ने जो नारा दिया था वो राज्य में कांग्रेस की आये दिन की बौखलाहट से साफ होता जा रहा है। भाजपा में बहुत उत्साहपूर्ण वातावरण है कहीं कोई दिक्कत नहीं है भीतरघात जैसी स्थिति कहीं नहीं है हम पूरी तरह से जीत रहे हैं। धामी ने यहां तक कहा कि जैसे-जैसे चुनाव हुआ है और मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है विपक्ष भी मान रहा है कि हम साठ पार जा रहे हैं और यह भी कहा कि उत्तराखण्ड के हित में जो भी होगा वो करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के अन्दर काम हुये हैं और भी होंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर आये सीएम ने घोड़ाखाल मंदिर, पाषाण देवी और माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सीएम धामी ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी में कही भी भीतरघात नही हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में मतदान के बाद पहली बार नैनीताल पहुँचे उन्होंने जिले के घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। सीएम धामी सड़क मार्ग से नैनीताल पहुँचे और तल्लीताल ठण्डी सड़क स्थित पाषाण देवी के दर्शन किये। ठीक उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला नैनीताल के प्रसिद्ध माँ नयना देवी मंदिर पहुँचा। सीएम धामी ने माँ के दर्शन कर उनका आर्शीवाद लिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी में कहीं भी भीतरघात नही हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए जीत का दावा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भू कानून के सवाल पर बोलते हुए कहा कि भू कानून को लेकर कमेटी का गठन हो चुका है।
