कांग्रेस के गणेश गोदियाल से अनिल बलूनी का सीधा मुकाबला

0
12

देहरादून( संवाददाता)। गढ़वाल लोकसभा सीट स भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने पौड़ी के कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लोकसभा चुनाव 2०24 के लिए नामांकन किया। इस मौके पर अनिल बलूनी से साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत भी उनके साथ रहे।
इस अवसर पर नामांकन करने से पहले अनिल बलूनी ने केंद्र और राज्य के बडे नेताओं के साथ पौड़ी में रोड़ शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनका रोड शो रामलील मैदान पौड़ी गढ़वाल से कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला। इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे। अनिल बलूनी की सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल से है।
इस अवसर पर बताया गया कि अनिल बलूनी मूल रूप से पौड़ी जिले के ही नकोल गांव के रहने वाले हैं। अनिल बलूनी का राजनीतिक सफर उत्तराखंड के पौड़ी जिले से ही शुरू हुआ था। यूपी से अलग हुए उत्तराखंड में पहली बार साल 2००2 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तब अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से नामांकन किया था, लेकिन उनका नॉमिनेशन रद्द हो गया था, जिसके खिलाफ अनिल बलूनी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक में अपील की थी। साल 2००2 में कोटद्वार से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी जीते थे, लेकिन सुप्रीम ने अनिल बलूनी के नॉमिनेशन को सही पाते हुए साल 2००2 में कोटद्वार विधानसभा सीट पर हुए चुनाव को कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद यहां 2००5 में फिर से उप चुनाव हुआ था।
इस अवसर पर बताया गया कि 2००5 के उपचुनाव में अनिल बलूनी हार गए थे। इसके बाद अनिल बलूनी ने ग्राउंड पर कोई चुनाव नहीं लड़ा। इस दौरान बताया गया कि वर्ष 2००5 के बाद अनिल बलूनी ने दिल्ली का रूख किया और केंद्रीय नेताओं के बीच रहने लगे। अनिल बलूनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। साल 2०24 में भाजपा ने अनिल बलूनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने के साथ ही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके बाद साल 2०18 में बीजेपी ने उत्तराखंड से अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजा था, जिसका कार्यकाल साल 2०24 में पूरा हो गया था। अनिल बलूनी जगह बीजेपी ने साल 2०24 में अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजा है और अनिल बलूनी को गढ़वाल लोकसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल 27 मार्च को पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में अपना नामांकन करेंगें।

LEAVE A REPLY