नशे का सिंडिकेट ध्वस्त करते डोबाल

0
11

शिकंजे में कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर
पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने दिल्ली से दून आये थे नशा किंग
धामी के नशामुक्त विजन को पंख लगाते प्रमेंद्र
अन्तराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की खुलने लगी परतें
देहरादून। मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान ने ऑपरेशन नशा तस्कर चला रखा है। जनपद को नशामुक्त करने के लिए कप्तान का वार देखकर नशा तस्कर डरे और सहमे हुये हैं। वहीं पुलिस कप्तान की एक गोपनीय सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी ने कोबरा गैंग के दो विदेशी पैडलरों को कोकिन के साथ दबोचा है तो वहीं एक और नशा तस्करों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। सबसे अहम बात यह है कि पहले भी कोबरा गैंग के नौ विदेशी नशा तस्करों को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे डाला था और उनसे करोडो रूपये की कोकिन बरामद की थी जो कि उत्तराखण्ड के इतिहास में सबसे बडी बरामदगी मानी गई थी। विदेशी नशा पैडलरों को दबोचने वाली पुलिस टीम को कप्तान ने इनाम देने का ऐलान किया है। कप्तान के इस प्रहार से साफ हो गया है कि वह मुख्यमंत्री के नशामुक्त विजन को किस तेजी के साथ पंख लगा रहे हैं।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को नशा माफियाओं के नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने का आदेश दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के बाद राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट को टीम के साथ चैकिंग करने के लिए मैदान में उतारा गया था। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कोबरा गैंग से जुडे ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये थे को पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या यू0के0-07-एए-4478 पर सवार दो शातिर विदेशी पैडलरों को 9.15 ग्राम तथा सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यू0के0-07-टीडी-7532 से एक अभियुक्त को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया लिया था। कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार तीनो पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे।
पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ में विदेशी नशा तस्करों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से सूडान देश के नागरिक है, नशा तस्कर अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो, पेडलरों को सप्लाई की जाती है। उक्त कोकीन को वे कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लेकर आये थे, नशा तस्करों की योजना उक्त कोकीन को राजपुर क्षेत्रों में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की थी। नशा तस्करों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त कोकीन को अपने एक विदेशी साथी फ्रान्जी से लेकर आना बताया गया, गिरफ्तार अन्य नशा तस्कर जावेद से पूछताछ में उसके द्वारा भी बरामद कोकीन को दिल्ली से जॉन नाम के व्यक्ति से लेकर आना तथा उसे देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में कालिंस नाम के एक अन्य ड्रग पैडलर के साथ सप्लाई करने की जानकारी दी गई।
गिरफ्तार नशा तस्करों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया। पूर्व में कोबरा गैंग की नौ विदेशी नशा तस्करो सहित तेरह नशा तस्करों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे, जिनसे ढाई करोड रू0 की 200 ग्राम कोकीन की बरामदगी हुई थी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि मुख्यमंत्री के उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर रडार लगा रखी है और उन्हें चिन्हित करके जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडे गये विदेशी नशा तस्करों से पता लगाया जा रहा है कि वह कहां-कहां नशा सप्लाई करने के लिए आये हुये थे।

LEAVE A REPLY