जनरल भुवन का निधन राज्य और देश के लिए अपूर्णीय क्षतिः धामी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के एक्स मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमडा और खडखडी शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर खण्डूरी को अंतिम सलामी दी। केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने कहा कि खण्डूरी के कार्यों को उत्तराखण्ड ही नहीं पूरा देश हमेशा याद रखेगा।
आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूरी को हरिद्वार स्थित खडखडी शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खण्डूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री केन्द्रीय मंत्री, सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को निष्ठा से निभाया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके कार्यों को हमेशा पूरा देश याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढाने में उनका योगदान प्ररेणादायक रहा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खण्डूरी का निधन राज्य उद्देश्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने सेना, केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ठ कार्य किये। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत्र रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।
