गुनाह के शैतानों का काल हैं डोबाल

0
10

कप्तान की रडार से नहीं बच पायंेगे धंधेबाज
सीएम के सपनों को पंख लगाते प्रमेंद्र
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने राजधानी को अपराधमुक्त करने के लिए जनपद की कमान तेज तर्रार आईपीएस को सौंप रखी है और उन्हें दो टूक संदेश दिया हुआ है कि जनपद से अपराधियों और माफियाओं का सफाया होना चाहिए। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और वह गुनाह के हर शैतान का काल बनकर आगे बढ़ रहे हैं और उसी के चलते राजधानी की जनता अब यह मानने लगी है कि कप्तान की रडार में हर धंधेबाज फसेगा और उन्हें भयमुक्त जीने का आनंद मिलेगा। मुख्यमंत्री के सपनों को पंख लगाने के लिए जिस तरह से पुलिस कप्तान ने खुद चप्पे-चप्पे पर अपराधियों और माफियाओं को घेरने के लिए बडा ऑपरेशन चला रखा है उसी ऑपरेशन का ही परिणाम है कि कैंट पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार में ले लाये गये हवाला के करोडो रूपये के राज को बेनकाब करके रख दिया। पुलिस कप्तान ने पैसे के साथ पकडे गये लोगों का इतिहास खंगालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है और वह इस बात पर नजर लगाये हुये हैं कि कार के अन्दर जो गुनाहगार पकडे गये हैं वो आखिरकार किसके इशारे पर यह दौलत लेकर देहरादून के अन्दर प्रवेश कर गये थे।
राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अपराधियों पर नकेल लगाने के लिए शुरूआती दौर में ही चप्पे-चप्पे पर वाहन चैकिंग कराने का बडा खाका खींचा था और उन्होंने सभी बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट मोड में रहकर संदिग्ध वाहनों पर बडी नजर रखने का हुक्म दिया हुआ है। पुलिस कप्तान ने बाहरी राज्यों से आने वाली संदिग्ध गाडियों पर भी अपनी रडार लगा रखी है और उन्होंने दो टूक कह रखा है कि चैकिंग में किसी भी प्रकार की कोताही हुई तो वह सख्त एक्शन करेंगे। पुलिस कप्तान के सख्त रूख के चलते पुलिस टीमें चैकिंग अभियान में हमेशा सर्तक रहती हैं और संदिग्ध वाहनों को पूरी तरह से खंगालने के लिए वह आगे खडी रहती हैं जिससे कि कोई भी असमाजिक तत्व अपने नापाक इरादे लेकर राजधानी के अन्दर प्रवेश न कर पाये।
पुलिस कप्तान ने अपने अल्प कार्यकाल में ही गुनाह के शैतानों को बडा सबक सिखाने का जो चाबुक चलाया है उससे अपराध और माफियाजगत के शैतान पुलिस कप्तान के प्रकोप से भयभीत हो रखे हैं। पुलिस कप्तान गुनाहों के शैतानों का काल बनकर आगे खडे हुये हैं और उनकी रडार से कोई भी धंधेबाज नहीं बच रहा है जिससे कि आम जनमानस के मन में पुलिस कप्तान की दबंग कार्यशैली उन्हें खूब रास आ रही है। जनपद को अपराधमुक्त करने की दिशा में पुलिस कप्तान रात-दिन आगे आ रखे हैं और उन्होंने जिस रणनीति के तहत अपराध के गुनाहगारों के साथ-साथ धंधेबाजों की नाक में नकेल डालने का दौर शुरू किया हुआ है उससे आम जनमानस अपने आपको भयमुक्त पा रहा है। पुलिस कप्तान ने मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को धरातल पर पंख लगाने के लिए जिस विजन के साथ पुलिसिंग शुरू कर रखी है उससे आम जनमानस भी गदगद है कि अब जनपद के अन्दर अपराधियों का काल प्रमेंद्र डोबाल तैनात है जिसके राज में अपराध करने वाला उनकी रडार से कभी नहीं बच पायेगा।

सीएम साहबः दिलेर है कप्तान डोबाल

सीएम को बताया गजब है जनपद का कप्तान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी जनपद के प्रभावशाली लोग फीडबैक दे रहे हैं कि जनपद के पुलिस कप्तान शानदार पुलिसिंग कर रहे हैं और उनकी पुलिसिंग देखकर अपराधी और माफियाओं मंे एक खौफ पैदा हो चुका है। राजधानी के कुछ संगठन के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को थैंक्स कहा है कि उन्होंने जनपद के अन्दर एक ऐसे दबंग आईपीएस की तैनाती की है जिनके कार्यकाल में सड़कों पर अब न तो रईसजादे तेज कारें दौडाकर आवाम को डरा रहे हैं और न ही किसी क्लब व पब में कोई दबंग आम जनमानस को अपनी दबंगता दिखाने के लिए आगे आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा है कि उत्तराखण्ड में रहने वाले हर व्यक्ति को भयमुक्त का आभास कराया जा रहा है और किसी भी कीमत पर अपराधियों और माफियाओं को नहीं पनपने दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY