रजिस्टर के पन्नों में छुपा है धंधे का राज

0
10

आखिर रात-दिन किसकी शह पर चल रहा था सैक्स रैकेट?
कप्तान के एक्शन से थर्रायेंगे धंधेबाज
आक्रोशः सीज हो स्कूल और सैक्स रैकेट वाला आशियाना
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। राजाधानी के पुलिस कप्तान का नेटवर्क इतना अभेद है कि उन्हें छोटी से छोटी जानकारी भी मिल रही है और उसके चलते अपराधियों, माफियाओं और धंधेबाजों पर सीधा प्रहार हो रहा है। हैरानी वाली बात है कि बिंदाल क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में बच्चों की स्कूल की इमारत के साथ एक बडा सैक्स रैकेट लम्बे अर्से से चल रहा था और इलाके की पुलिस को इसकी तिनकाभर भी भनक क्यों नहीं लग पाई थी यह उसकी कार्यशैली पर सवाल खडे कर रहा है? इलाके की पुलिस को सैक्स रैकेट चलने की भनक तक नहीं थी लेकिन पुलिस कप्तान के पास आई गोपनीय सूचना पर जब पुलिस ने एक्शन किया तो उसके बाद एक कमरे में चल रहा सैक्स रैकेट का राज बेनकाब हो गया और वहां से तीन लडकियों को पुलिस ने रैस्क्यू किया तो दो गुनाहगारों को दबोच लिया गया। सैक्स रैकेट जिस कमरे में चल रहा था वहां आपत्तिजनक चीजें मिलने से साफ दिखाई दे गया था कि वहां गंदा धंधा बिना डर के चल रहा था। इलाके की पार्षद ने मौके से एक रजिस्टर बरामद किया जिसके कुछ पन्नों में दर्जनों लडकियों के नाम और उसके आगे पैसे लिखे हुये थे जिससे साफ नजर आ रहा है कि रजिस्टर के पन्नों में गंदे धंधे का राज छुपा हुआ है और सवाल खडे हो रहे हैं कि किसकी शह पर यह रैकेट चल रहा था जिसके चलते रैकेट चलाने वालों का पुलिस का कोई डर ही नहीं था। पुलिस कप्तान इस मामले में सख्त रूख अपनाये हुये हैं और यह तय माना जा रहा है कि कप्तान के सख्त एक्शन से सैक्स रैकेट चलाने और उन्हें पनाह देने वाले अब थरथर कापेंगे।
बिंदाल क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में एक स्कूल की इमारत के साथ लम्बे समय से सैक्स रैकेट आखिर किसकी शह पर चल रहा था इसको लेकर एक बडा भूचाल मचा हुआ है? सवाल तैर रहे हैं कि आखिरकार ऐसे पॉश इलाके में स्कूल की इमारत के साथ सैक्स रैकेट बेखौफ चल रहा था क्योंकि वहां के काफी लोगों में इस बात को लेकर बडी नाराजगी थी कि आखिर जिस कमरे में यह सैक्स रैकेट चल रहा था वह उसी स्कूल मालिक का मकान है जहां यह गंदा धंधा चल रहा था। इलाके के लोगों में आक्रोश है कि अगर ऐसे पॉश इलाकों में भी खुलेआम सैक्स रैकेट चल रहा था तो आखिरकार वो कौन चेहरे हैं जो इस सैक्स रैकेट को चलाने वाले शैतान को अपनी खुली पनाह दे रहे थे? इस धंधे को चलाने वाला इतना बेखौफ था कि उसने अपनी कार के आगे भी हिन्दुत्व को लेकर एक श्लोक लिख रखा था जिससे कि हर किसी को यह लगे कि यह कार किसी हिन्दू की है। मौके से एक रजिस्टर मिला जिसमें कुछ पन्नों में जो राज छिपा हुआ है वह बेनकाब होना जरूरी है क्योंकि इन पन्नों में दर्जनों लडकियों के नाम लिखे हुये हैं और उन नामों के सामने पैसे भी लिखे हुये हैं जिससे यह साफ पता चलता है कि सैक्स रैकेट चलाने वाले शैतान अपने रजिस्टर में इस धंधे का पूरा लेखा-जोखा बेखौफ होकर रख रहे थे। इन पन्नों में लिखे लडकियों के नाम और उनके आगे लिखे पैसे यह बता रहे हैं कि यहां पर गंदा धंधा एक लम्बे अर्से से चल रहा था और अब पुलिस की अग्निपरीक्षा होनी है कि आखिरकार क्या वह इन पन्नों में लिखे सच को बेनकाब करने के लिए वो सबकुछ करेंगे जिससे कि इस धंधे से कमाई करने वालों की सम्पत्तियों को सीज किया जा सके?
बता दें कि पुलिस कप्तान प्रमंेद्र डोबाल का तंत्र काफी मजबूत है और उसी के चलते उन्हें गोपनीय सूचनायें देने के लिए हर कोई अगली पक्ति में इसलिए आगे आ रखा है क्योंकि उन्हें विश्वास है कि कप्तान को जो जानकारी देंगे उस पर सीधा एक्शन होगा। पुलिस कप्तान पर लोगों का अभेद भरोसा है और इसी के चलते बीते रोज पुलिस कप्तान को गोपनीय सूचना दी गई कि बिंदाल क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में चल रहे बच्चों के स्कूल के साथ वाली इमारत के एक कमरे में सैक्स रैकेट का काला धंधा लम्बे समय से चल रहा है। सैक्स रैकेट का ध्ंाधा चलने की खबर के बाद पुलिस कप्तान ने इस रैकेट को बेनकाब करने के लिए कैंट और बिंदाल पुलिस को मौके पर भेजा था जहां तीन लडकियां जो कि बाहरी जनपदों की थी उन्हें रैस्क्यू किया गया और वहां से दो शैतानों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया था। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल का साफ कहना है कि सैक्स रैकेट चलाने वाले एक-एक गुनाहगार को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा और उनके सारे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए पुलिस को सख्त आदेश दे दिये गये हैं। आवाम ने जिस तरह से पुलिस कप्तान से स्कूल और उसके साथ वाली इमारत को सील करने की गुहार लगाई है उसे देखते हुए यह सम्भावना है कि पुलिस कप्तान आवाम की भावनाओं को देखते हुए गंदे धंधे वाले आशियाने को जरूर सील करायेंगे।

LEAVE A REPLY