मोदी के वेलकम को धामी ने सजाया शहर

0
41

डाट काली मन्दिर से गढ़ी कैंट तक अभेद बनाया सुरक्षाचक्र
पीएम की अभेद सुरक्षा का डोबाल ने बनाया चक्र
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने के लिए कल दून आ रहे हैं और उनके वेलकम के लिए मुख्यमंत्री ने सारा शहर दुल्हन की तरह सजाया है। डाट काली मन्दिर से महिन्द्रा ग्राउंड गढी कैंट तक प्रधानमंत्री की अभेद सुरक्षा का चक्र तैयार किया गया है। राजधानी के पुलिस कप्तान ने पुलिस बल और खुफिया तंत्र के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस की टीमों को अलर्ट किया हुआ है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। शहर में प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करने के लिए शहर की जनता सडकों के किनारे उमडी हुई नजर आयेगी क्योंकि देश के प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की झोली में बडा गिफ्ट देंगे। शहर में चप्पे-चप्पे पर प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के होर्डिंग्स देखकर आवाम गदगद है कि प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को एक बार फिर नई ऊर्जा देने के लिए आ रहे हैं और प्रधानमंत्री के आगमन से मुख्यमंत्री का राजनीतिक इकबाल एक बार फिर बुलंदियों पर नजर आयेगा।
कल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून आ रहे हैं जहां सबसे पहले वह आशारोडी में स्थित डाट काली मन्दिर में मां काली की पूजा करेंगे और उसके बाद वह वहां से एक बडा रोड-शो गढी कैंट में स्थित महिन्द्रा ग्राउंड तक निकालेंगे। देश के प्रधानमंत्री महिन्द्रा ग्राउंड से देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे और उसके बाद यह एक्सप्रेसवे देश को समर्पित हो जायेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से दिखता आ रहा लगाव राज्यवासियों को खूब रास आ रहा है क्योंकि उन्हें इस बात का इल्म है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को अपना आशीर्वाद देंगे और तोहफे के रूप में उत्तराखण्ड के विकास के लिए वह बडी घोषणायें भी करेंगे जिससे राज्यवासियों को यह इल्म हो जायेगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के बीच कितनी जबरदस्त कैमेस्ट्री है जिसके चलते उत्तराखण्ड विकास के पथ पर तेजी के साथ दौड रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार वेलकम करने के लिए डाट काली मन्दिर से गढ़ी कैंट महिन्द्रा ग्राउंड तक शहर को दुल्हन की तरह सजा रखा है। प्रधानमंत्री के रोड-शो में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में बच्चे और बडे हाथों में तिरंगा लेकर सडक के दोनो ओर नरेन्द्र मोदी का खुले दिल से स्वागत करते हुए नजर आयेंगे। शहर के अन्दर चप्पे-चप्पे पर प्रधानमंत्री की अभेद सुरक्षा का चक्र राजधानी के पुलिस कप्तान ने तैयार किया है और सभी पुलिस टीमों को हरपल चौकस रहने का हुक्म मिला हुआ है।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने आज फिर पुलिस और खुफिया टीमों को अलर्ट किया हुआ है कि उन्हें जिस जगह ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा वो वहां से एक मिनट भी इधर-उधर नहीं होंगे और अपने आई कार्ड वह गले में टांगकर रखेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभेद सुरक्षा का सारा रोड मैप तैयार किया हुंआ है और हर कदम पर पुलिस की निगाहें अलर्ट दिखेंगी क्योंकि पुलिस कप्तान ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जो रोड मैप तैयार किया है वह अभेद है और उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर दिन-रात खुद मोर्चा संभाल लिया है।

LEAVE A REPLY