धुरंधर धामी का आतंक पर प्रहार

0
36

राजधानी के प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज भेजी पाकिस्तान
तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान टीटीएच की भारत में विस्तार की थी योजना
एसटीएफ-दून पुलिस ने दबोचा आतंकी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने जहां अपराध का खात्मा करने के लिए ऑपरेशन प्रहार शुरू कर रखा है तो वहीं उन्होंने आतंकियों के सम्राज्य को भी नेस्तनाबूत करने के लिए उन पर अपनी रडार लगा रखी है। धुरंधर धामी ने आतंक पर ऐसा प्रहार किया कि एसटीएफ और राजधानी के पुलिस कप्तान ने एक बडा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक आतंकवादी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आतंक का यह शैतान राजधानी के प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान को भेज चुका था इस आतंकी से कई राज पता चले हैं और यह आतंकी तहरीक-ए- तालिबान- हिन्दुस्तान टीटीएच से जुडा हुआ है और यह संगठन भारत में विस्तार की योजना पर काम कर रहा था। इस आतंकी के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, मोबाइल व स्प्रे पेंट कैन बरामद किया गया है। पकडा गया आतंकी देश विरोधी गतिविधियों में सम्मलित है और उसके मोबाइल से पुलिस को बहुत जानकारियां मिली हैं। पकडा गया आतंकवादी 2024 व 2025 में नाभा पंजाब में रहा है जहां इसके द्वारा ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा था।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने उत्तराखण्ड को अपराध से आजाद करने का खुला संकल्प लिया हुआ है और उन्होंने एसटीएफ व राजधानी के पुलिस कप्तानों को संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिये हुये हैं। धुरंधर धामी ने जब आतंक पर प्रहार किया तो तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान संगठन से जुडे एक आतंकी को गिरफ्तार किया जिसने पुलिस के सामने कई राज बेनकाब कर दिये। पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ. नीलेश आनन्द भरणे के निर्देशन में पुलिस कप्तान एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग, गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों, असमाजिक तत्वो तथा राष्ट्रविरोधी तत्वो के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसी के चलते आर.बी. चमोला, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ. के नेतृत्व में एसटीएफ. द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलास व मानव स्त्रोतो से प्राप्त सूचनाओं को विकसित किया जा रहा था, जिसके अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। एसटीएफ के पुलिस कप्तान अजय सिंह और राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेमनगर इलाके में एक आतंकी की गोपनीय सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त टीम बनाकर उन्हें आतंकी को दबोचने के मिशन में आगे किया। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात्री थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत एक संदिग्ध व्यक्ति विक्रान्त कश्यप निवासी- झाझरा प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष को एक अवैध पिस्टल .32 बोर व 07 जिन्दा कारतूस एवं एक स्प्रै पेन्ट की कैन के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकी इन्स्टाग्राम व व्हटसअप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आंतकी शहजाद भट्टी व उसके साथी राणा के लगातार सम्पर्क में था।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य एस.टी.एफ. द्वारा पेशेवर अपराधियों, असमाजिक तत्वो तथा राष्ट्रविरोधी तत्वो के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, जिसके अन्तर्गत भारत में आतंक फैलाने व भारत की सम्प्रभुता, एकता, अखण्डता में खतरा डालने के लिये पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों द्वारा भारतीय युवको को इन्स्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फोलोवर्स बनाकर नौजवान लड़को को उनसे स्लीपर सैल के रूप में अवैध गतिविधियां करवाने का काम किया जाने सम्बन्धी इनपुट विकसित प्राप्त हुए थे। एस0टी0एफ0 द्वारा अपने गोपनीय सूत्रों व टैक्निकल सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की तो ज्ञात हुआ है कि विक्रान्त नाम का एक लड़का जो झाझरा क्षेत्र, प्रेमनगर, दहरादून का रहने वाला है तथा वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकवादी,आईएसआई एजेन्ट शहजाद भट्टी व उसके साथी राणा के सम्पर्क में हैं जो सोशल मीडिया एप के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश प्राप्त कर रहा है।

मूसेवाला की हत्या का बदला लेना चाहता था आतंकी
आतंकी ने खुलासा किया कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था, उसकी हत्या से वह नाराज था तथा उसकी हत्या करने वालो से बदला लेना चाहता था, इसी बीच इन्स्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालो से बदला लेने के सम्बन्ध में रील व पोस्टे डाली थी जिससे यह प्रभावित हो गया। शहजाद भट्टी के इन्स्टाग्राम अकाउण्ट को फॉलो करना शुरू कर दिया, कुछ दिन बाद व्हटसअप व इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से इसके सम्पर्क में आ गया। शहजाद भट्टी द्वारा इसे कुछ टास्क दिये गये जिसमें देहरादून व आसपास के मुख्य स्थानों व पुलिस थानों की विडियों बनाकर भेजने हेतु कहा गया । इसके बाद इसको टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवनध्संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियों व फुटेज बनाकर भेजने के लिए कहा गया था और बताया था कि ये जगह तुम्हे बम से उडानी है। तुझे बम, हथियार व पैसे गुर्जर नाम का आदमी देगा। इसके बाद मुझे शहजाद भट्टी द्वारा टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन, संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘‘तहरीक-ए-तालिबान- हिन्दुस्तान‘‘ टीटीएच लिखने को कहा गया जिससे हमारे संगठन टीटीएच नाम हो और लोगो में दहशत फैले। जिसकी विडियो बनाकर भेजने के लिये कहा गया जिस पर इसके द्वारा सुभारती हास्पिटल के पास गली में सेलाकुई में एक फैक्ट्री के दीवार पर व अडवानी पुल के पास और बालाजी मन्दिर झाझरा के पास अलग अलग जगह पर स्प्रे पेन्ट की केन से टीटीएच लिख कर विडियो बनाकर भेजी गयी थी। साथ ही पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन व वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजी गयी थी। इसके अतिरिक्त पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा इसको दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैड ग्रिनेट फेंकने का टास्क दिया गया था। सभी टास्क के बदले इसको नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सैटिल करने तथा अच्छा पैसा देने का प्रलोभन दिया गया था। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2024 व 2025 में नाभा पंजाब में रहा है, जहां इसके द्वारा ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY