गोलियां चलाने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे
डोभाल का अल्टीमेटमः जनपद में अपराधियों को सिखायेंगे सबक
दुर्घटनावश रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी थी गोली
राजपुर। राजपुर इलाके के जोहडी गांव में वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस ध्विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हुई तो पुलिस कप्तान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर खुद पूछताछ का सिलसिला शुरू किया। ओवर टेकिंग के विवाद में हुई गोलीबारी से पुलिस कप्तान का पारा गुनाहगारों पर खूब चढ़ा हुआ दिखाई दिया और उन्होंने गुनाहगारों पर खुली दहाड़ लगाते हुए कहा कि जिसने भी इस वारदात को अंजाम देने का दुसाहस किया है उसे जल्द से जल्द पाताल से भी खोज निकालेंगे। कप्तान ने अपराधियों को खुला अल्टीमेटम दे दिया है कि अब ऐसा अपराध करने वाले अपराधियों को वह वो सबक सिखायेंगे जिससे वह हमेशा के लिए अपराध से तौबा कर लेंगे। कप्तान ने कातिलों को पकडने के लिए एक बडा जाल बिछाया है और पुलिस व एसओजी की टीमों को मैदान में उतारकर जल्द से जल्द गुनाहगारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है।
आज सुबह सात बजे के लगभग कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना मिली तो इसके बारे में पुलिस के आला अफसरों को जानकारी दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी सिटी व अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस कप्तान ने घटनास्थल पर जब घटना के संबंध में जानकारी हासिल की तो पता चला कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो छ कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो छ में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के जोशी को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार दो व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
पुलिस कप्तान ने घटना में शामिल कातिलों की तलाश के लिए जनपद में नाकेबंदी कर सघन चैकिंग अभियान शुरू कराया। पुलिस कप्तान ने घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी हासिल की। मॉर्निंग वॉक के दौरान दुर्घटनावश लगी गोली से घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई और इस वारदात के बाद से ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल काफी गुस्से में है कि जिसने भी ऐसी दुसाहसिक घटना को अंजाम दिया है उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।
