प्रेमचंद के घर पर दहाड़

0
54

अंकिता को न्याय दिलाने को विधायक के आवास के बाहर बवाल
दुष्यंत गौतम व अजय कुमार को तत्काल किया जाए गिरफ्तार
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के होर्डिंग्स व बैनरों को फाड़ डाले
नगर संवाददाता
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच शामिल वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऋषिकेश विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव करने के लिए जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेड़िंग लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते गए और आवास के बाहर पहंुचकर वहां पर बवाल मचाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और वहीं प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के होर्डिंग्स व बैनरों को फाड़ डाले और जमकर दहाड़ लगाई।
यहां मंच से जुड़े हुए प्रदर्शनकारी व सदस्य ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्र्रवाल के आवास की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस दौरान सभी वहीं धरने पर बैठ गए। मंच की सदस्य कमला पंत ने कहा है कि लगातार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा विधयाकों, मंत्रियों ने सदन और मीडिया में दिए अनर्गल बयानबाजी खिलाफ किया जा रहा है।
पंत ने कहा है कि सरकार व उसके पार्टी संगठन में जिम्मेवार पदों पर बैठे नेताओं ने अंकिता की हत्या में संलिप्त भाजपा से जुड़े ही जो छोटे से लेकर बड़े बड़े नाम हैं , उन्हें बचाने के लिए जिस तरह के संवेदनहीन हल्के बयान दिये जा रहे हैं, वह निंदनीय ही नही शर्मनाक हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दुष्यंत गौतम व अजेय कुमार को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए और जांच के दायरे में लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्णय के साथ विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल के आवास के आवास का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही सीबीआई जांच से कोई संतुष्ट नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की जाए।
मंच की सदस्य निर्मला बिष्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार लगातार वीआईपी अपराधियों को बचाती आ रही है, भाजपा के ही पूर्व विधायक और भाजपा से जुडी महिला उर्मिला सनावर ने दुष्यंत गौतम और अजय कुमार का नाम वीआईपी अपराधियों के तौर पर लिया है।
उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता इन वीआईपी अपराधियों की जांच और गिरफ्तारी की माँग कर रही है तब भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल जनता को ऐरा-गैरा नत्थू खैरा बोलकर जनता का अपमान कर रहे हैं जो बहुत ही अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण सदन में कहती है कि अंकिता भंडारी कोई मुददा नहीं है, यह अत्यंत ही चिंताजनक है।
इस अवसर पर मंच के सदस्य व अधिवक्ता पंकज क्षेत्री ने कहा है कि भाजपा का चाल-चरित्र महिलाओं के खिलाफ रहा है और केंद्र की सरकार महिला अपराध में शामिल अपने नेताओं को बचाती रहती है। उन्होंने कहा कि अमरीका में नाबालिग बच्चियों का शारीरिक शोषण करने वाले जेफ्री एप्सटीन के साथ केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी कई बार मिलते हैं और जेफ्री एप्सटीन हरदीप पुरी की कंपनियों में करोड़ों रुपया लगाता है।
मंच की सकि केंद्र सरकार अपराधी एप्सटीन के साथ मुलाकात करने वाले मंत्री हरदीप पुरी को बचाती आ रही है, जबकि दुनिया भर में एप्सटीन फाइल्स में आए राजनेताओं के नाम पर वहां की सरकार ने उन्हें हटा दिया है स भाजपा सरकार से ये आशा करना कि वो अपनी पार्टी से जुड़े दुष्यंत कुमार और अजय कुमार जिनके नाम अंकिता हत्याकांड में वीआईपी अपराधियों के रूप में आये हैं उनके खिलाफ कारवाई करे ये बेमानी होगा।
मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का महिलाओं के प्रति चाल-चरित्र उजागर हो गया है, कैसे उत्तराखंड की एक बेटी की हत्या में शामिल टप्च् अपराधियों को भाजपा सरकार द्वारा लगातार बचाया जा रहा है और भाजपा सरकार द्वारा उनको संरक्षण दिया जा रहा है स
मंच की विमला कोली ने अंकिता हत्याकांड में भाजपा सरकार पर वीआईपी अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया और अंकिता हत्याकांड ने अनिल जोशी द्वारा दायर एफआईआर को सीबीआई जांच का आधार बनाने को भाजपा सरकार की साजिश बताया। मंच की सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता सुजाता पॉल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड का तीन वर्ष से ज्यादा हो गया है लेकिन आज तक उसकी हत्या में शामिल वीआईपी अपराधियों के नाम आने पर भी उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है ये दिखाता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी असवेदनशील है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम एवं अजय कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर जांच के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक यह अभियान जारी रहेगा।इस अवसर पर मंच के अनेक सदस्यों के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY