अपराधमुक्त माहौल दे रहा धामी का विजन, डोभाल का एक्शन

0
59

अपराधियों के मन बैठा मुखिया-कप्तान का डर
अपराध किया तो मिट्टी में मिला दूंगाः प्रमेंद्र
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त करने का संकल्प लिया हुआ है और इसी के चलते अपराधियों पर बडा शिकंजा कसने का ऑपरेशन भी चलता आ रहा है। अपराधमुक्त माहौल आवाम को इसलिए रास आ रहा है क्योंकि धामी का विजन और डोभाल का एक्शन अपराधियों के मन में एक बडा डर पैदा कर रहा है। राजधानी के कप्तान ने अपराधियों को दो टूक अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर उन्होंने जनपद के अन्दर अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें मिट्टी में मिला दिया जायेगा क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपराधमुक्त का जो विजन दिखा रखा है उसके चलते वह जनपद में किसी भी अपराधी को अपराध के रास्ते पर आगे नहीं बढने देगे। पुलिस कप्तान ने जनपद के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का ऐसा जाल बिछा दिया है कि कोई भी परिंदा पर न मार पाये। सख्त अंदाज में पुलिसिंग करने के लिए कप्तान हमेशा बडे संकल्प के साथ काम करते रहे हैं और पुलिस कप्तान की कार्यशैली से राज्य के मुख्यमंत्री भलीभांति परिचित हैं तथा उन्हें यह पूर्ण विश्वास है कि जहां सारी सरकार मौजूद है वहां कोई भी अपराधी अपराध करने का दुसाहस नहीं कर पायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने चार साल पहले जब सरकार की कमान अपने हाथों में ली थी तो उन्हें इस बात का इल्म था कि उत्तराखण्ड के अन्दर बाहरी राज्यों के अपराधियों ने राज्य के उद्यमियों और आम जनमानस को अपने आतंक के डर से कितना भयभीत किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी दी थी कि अगर किसी भी अपराधी ने अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका वो खामियाजा भुगतना पडे़गा जिसकी उन्होंने कोई कल्पना भी नहीं की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उम्मीदों पर हमेशा राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल जो कि पूर्व में हरिद्वार जनपद के पुलिस कप्तान थे उन्होंने अपने जनपद में अपराधियों को जो सबक सिखाने का दौर दिखाया था उससे अपराधजगत थर्रथर्रा गया था। प्रमेंद्र डोभाल ने हरिद्वार जनपद में किसी भी अपराधिक वारदात के बाद अपने आपको ऐसी कमरे में नहीं रखा और खुद मैदान में डटकर उन्होंने अपराधियों से सीधा मोर्चा लिया और वहां दर्जनों अपराधी पुलिस की मुठभेड में गोलियां लगने से घायल हुये और चंद कुख्यात बदमाश हमेशा के लिए मौत की नींद सो गये थे।
अब मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने प्रमेंद्र डोभाल को राजधानी का पुलिस कप्तान बनाकर उन्हें जनपद को अपराधमुक्त करने का विजन सौंप रखा है। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान ने चंद समय में ही राजधानी के चप्पे-चप्पे पर अपराधियों को अपनी रडार पर लेने का दौर शुरू कर रखा है और उसके चलते अपराधियों के मन में पुलिस कप्तान का बडा डर देखने को मिल रहा है। कप्तान ने अपराधियों को दो टूक अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर उन्होंने जनपद के अन्दर कोई अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें वह मिट्टी में मिला देंगे। जनपद को अपराधमुक्त करने के लिए वह खुद रात के अंधेरे में सड़कों पर निकल पडते हैं और उसी के चलते अपराधियों को इस बात का भय सताने लगा है कि जो कप्तान रात को सड़कों पर खुद मोबाइल कर रहा है तो वहां वह अपराध करने का कैसे दुसाहस कर सकते हैं।

भूमाफियाओं पर बड़ा प्रहार करेंगे डोभाल
देहरादून। राजधानी के अन्दर एक लम्बे दशक से भूमाफियाओं ने आम जनमानस को अपना तांडव दिखाने में कोई कसर नहीं छोडी और उसी के चलते उन लोगों के मन में भूमाफियाओं को लेकर एक बडा भय बना रहता था जिनकी जमीनें खाली पड़ी होती थी। हालांकि भूमाफियाओं की नाक में नकेल तो जरूर डलती रही लेकिन उनका दुसाहस कभी भी कम नहीं दिखा। अब जनपद के नये पुलिस कप्तान ने भूमाफियाओं की सूची तैयार कराने का एक बडा ऑपरेशन शुरू कर रखा है और उनकी सूची बनते ही कप्तान भूमाफियाओं पर एक बडा प्रहार करने के लिए एक्शन प्लान बना रहे हैं जिससे कि भूमाफियाओं को यह इल्म हो सके कि पुष्कर राज में कोई भी भूमाफिया एक आम जनमानस की जमीन पर अगर कब्जा करने का दुसाहस करेगा तो उसे इसका वो खामियाजा भुगतना पडेगा जिसकी उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।
उत्तराखण्ड के अन्दर भूमाफियाओं का डर आम जनमानस के मन में हमेशा देखने को मिलता रहा है और यही कारण है कि गढवाल व कुमांऊ में भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए एसआईटी का गठन भी किया था। राजधानी के अन्दर हमेशा भूमाफियाओं का एक बडा डर आम जनमानस के मन में देखने को मिलता रहा है और अब आवाम के मन में इस डर को खत्म करने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने एक बडा संकल्प ले लिया है। पुलिस कप्तान ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए उनकी सूची तैयार करानी शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान का कहना है कि अब जनपद के अन्दर न तो कोई अपराध करने वाला अपराधी बच पायेगा और न ही कोई भूमाफिया किसी की जमीन की तरफ आंख उठा पायेगा।

LEAVE A REPLY