विकास यात्रा में मंत्रियों का महत्वपूर्ण होगा योगदान

0
8

उत्तराखण्ड में शानदार सरकार चला रहे धामी
भाजपा की बिग लीडरशिप सीएम पर दिखा रही अभेद भरोसा
हाईकमान का साफ संदेशः धामी के नेतृत्व में होगा चुनाव
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार का मिशन 2027 में होने वाले चुनावी रण को एक बार फिर विजय हासिल करने का है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने विकास की एक बडी लकीर खींचने के लिए जब भाजपा की बिग लीडरशिप को अपने मंत्रिमण्डल में पांच नये मंत्री शामिल करने का आग्रह किया गया तो लीडरशिप ने उस पर अपनी मोहर लगाकर मुख्यमंत्री को राज्य के अन्दर फिर पॉवरफुल बनाकर यह संदेश दे दिया कि उत्तराखण्ड के अन्दर मुख्यमंत्री शानदार अंदाज में सरकार चला रहे हैं और उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजेगा। भाजपा की बिग लीडरशिप मान चुकी है कि मुख्यमंत्री राज्य के अन्दर शानदार सरकार चला रहे हैं और यही कारण है कि उन पर भाजपा हाईकमान अपना अभेद भरोसा करके उन्हें 2027 में एक बार फिर राज्य के अन्दर भाजपा सरकार बनाने का टास्क दे दिया है।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम ने राजपुर से विधायक खजानदास, रूद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व भीमताल से रामसिंह केडा को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ राज्यपाल द्वारा दिलाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने अपने मंत्रिमण्डल में पांच नये मंत्रियांे की एंट्री होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड के सर्वांगीण, समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास यात्रा में नव नियुक्त मंत्रियों का योगदान महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2027 में प्रदेश की राष्ट्रवादी और जागरूक जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी तथा राज्य को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के संकल्प को और अधिक सशक्त बनायेगी। आज के नये मंत्रिमण्डल में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार समेत पार्टी के काफी नेता और मंत्री भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY