एक्शन में आईजी राजीव

0
116

दो टूक संदेशः सड़कों पर हुडदंग बर्दाश्त नहीं
शराब पीकर गाडियां चलाने वालों पर हो एक्शन
ऋषिकेश, टिहरी, पौडी में आईजी ने संभाला मोर्चा
देहरादून। नवर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों और आयोजनों को देखते हुए उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आईजी गढवाल ने जनपदों के पुलिस कप्तानों को दो टूक संदेश दिया। आईजी एक्शन मोड में तब नजर आये जब उन्हांेने ऋषिकेश, पौडी और टिहरी के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें साफ संदेश दिया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी प्रकार का सड़कों पर हुडदंग बर्दाश्त नहीं होगा और शराब पीकर सड़कों पर तेजी के साथ गाडियां दौडाने वालों पर सीधा एक्शन किया जाये। नववर्ष की संध्या पर आवाम को सुरक्षा का भाव सड़कों पर नजर आना चाहिए और किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी हुडदंगी हुडदंग करता हुआ नजर आये तो उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही की जाये।
आज दोपहर आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने रेंज के सभी पुलिस कप्तानों को संदेश दिया कि वह अपने जनपदों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखे। कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का कोई हुडदंग और बवाल नहीं होना चाहिए और अगर ऐसा करने के लिए कोई आगे आये तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाये। आईजी गढवाल ने यह भी आदेश दिया कि सड़कों पर कोई भी डांस और हुडदंग करता हुआ नहीं दिखना चाहिए क्योंकि ऐसा होने से आते-जाते लोगों के मन में एक डर की भावना रहती है इसलिए इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाये। आईजी ने सभी पुलिस कप्तानो ंको आदेश दिये कि वह अपने थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दें कि सडकों पर वह मोबाइल करते रहें और वहां किसी भी प्रकार का हुडदंग बर्दाश्त न किया जाये।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज नववर्ष के आगमन के उपलक्ष में मुनिकी रेती थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नगर भंडारी पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश पूर्णिमा गर्ग पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार श्रीनगर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला भवन चंद थाना थाना प्रभारी मां की रेती देवेंद्र चौहान थाना प्रभारी ऋषिकेश कैलाश चंद्र भट्ट के साथ मीटिंग की गई और सभी थाना प्रभारी से उनके थाना क्षेत्र में होटल रिसोर्ट की जानकारी ली गई तथा पूछा गया कि सभी होटल रिसोर्ट में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। सभी पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए कहीं भी रेव पार्टी नहीं होनी चाहिए। प्रथम उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा का होना चाहिए कोई भी नशा करके वाहन नहीं चलना चाहिए उसे पर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जनपद टिहरी पौड़ी और देहरादून के तीनों प्रभारी आपस में सामान्य स्थापित करेंगे यातायात को सुचारू रूप से चलाएंगे।

LEAVE A REPLY