हर इंसान को बेहतर मिल रहा इलाज

0
133

स्वास्थ्य सचिव ने गुलजार की स्वास्थ्य सेवायें
पहाड़ से लेकर मैदान तक चमक रहे सरकारी अस्पताल
मिलावटी खाद्य पदार्थ, नकली दवाईयों और खतरनाक कफ सिरप पर हो रहा प्रहार
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री के सख्त रूख के बाद बच्चों की सुरक्षा के लिए कफ सिरप बिक्री पर सख्त निगरानी रखने के लिए स्वास्थ्य सचिव ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और अब तक सैकडो सैम्पल लेकर दर्जनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द कर दिये हैं और हर तरफ यही ऐलान कर दिया है कि उत्तराखण्ड में कोई भी ऐसा सिरप न बिके जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बने। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को गुलजार करने का जो मिशन शुरू हुआ है उससे उत्तराखण्ड के हर जिले में एक आम इंसान को बेहतर इलाज मिलता हुआ साफ नजर आ रहा है। उत्तराखण्ड के अन्दर खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाईयों के चक्रव्यूह को भेदने के लिए स्वास्थ्य सचिव ने एक बडा ऑपरेशन चला रखा है और उसी के चलते राज्य के साथ धोखा करने वाले सभी शैतानों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है जिससे ऐसे शैतानों में सरकार का खुलकर डर देखने को मिल रहा है।
उत्तराखण्ड में एक दशक से राज्य के लिए सबसे बडी चुनौती स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर लाने की दिखाई देती रही क्योंकि जितने भी स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव बने हैं उन्हांेने कभी भी एक बडे विजन के साथ आगे आकर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर लाने के लिए कोई पहल नहीं की जिसका खामियाजा राज्य की जनता को अकसर भुगतना पडा है और यही कारण है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों पर आवाम को विश्वास नहीं हो रहा कि उन्हंे सरकार के सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज मिल पायेगा। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री की कुर्सी सम्भालने वाले पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में धडाम दिखती स्वास्थ्य सेवाओं को पंख लगाने का जिम्मा डा0 आर राजेश को सौंपा तो उन्हांेने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बिगडे रूप को सुधारने के लिए आने वाली हर चुनौती का सामना करने का संकल्प लिया और उन्हांेने अपने साथ कुछ चुनिंदा लोगों की ऐसी टीम तैयार की जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को स्वास्थ्य सचिव के साथ पंख लगाने के लिए रात-दिन एक कर दें। राजधानी मंे डीएम के पद पर तैनात रहने वाले डा0 आर राजेश कुमार ने अपने कार्यकाल में स्मार्ट सिटी को बेहतर बनाने की दिशा मंे बडे विजन के साथ काम किया था जिसे देखकर राजधानीवासी भी डा0 आर राजेश कुमार के विजन को देखकर गद्गद् हो गये थे और अब उन्होंने जिस तरह से राज्य के स्वास्थ्य महकमें को चार चांद लगाने के लिए राजधानी से लेकर उत्तराखण्ड के अंतिम छोर तक बडे विजन के साथ काम करना शुरू किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को रोशन करने की दिशा मंे किस तेजी के साथ आगे बढते जा रहे हैं।
उत्तराखण्ड के आईएएस डा0 आर राजेश कुमार को जब भी सरकार ने कोई जिम्मेदारी सौंपी तो उन्होंने उस जिम्मेदारी को जिस अंदाज में निभाया उसे देखकर उत्तराखण्डवासी भी यह सोचने के लिए मजबूर हो गये कि अगर डा0 आर राजेश कुमार जैसे कुछ और अफसर हो जायें तो उत्तराखण्ड में विकास की गंगा जिस तेजी के साथ बहेगी उसका कोेई अंदाजा नहीं लगा सकता। बाइस सालों से राज्य का स्वास्थ्य महकमा खुद बीमार चला आ रहा है और उससे पहाड से लेकर मैदान तक के लोगों के मन में सरकारों को लेकर जो एक बडा गुस्सा देखने को मिलता आ रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। उत्तराखण्ड की पूर्व सरकारें दावे करती रही कि राज्य को स्वीजरलैंड की तर्ज पर विकसित किया जायेगा लेकिन जिस तरह से राज्य ने स्वास्थ्य महकमा खुद वैलीटीनेटर पर दिखाई देता रहा उससे राज्य की जनता के मन में एक सरकारों को लेकर एक बडी नाराजगी देखने को मिलती रही। उत्तराखण्ड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बडे विजन के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने राज्य को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लिया हुआ है जिसके चलते वह हर उस क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में आगे बढे हुये हैं जो क्षेत्र हमेशा आवाम के निशाने पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य महकमें को पंख लगाने के लिए बडे विजन के साथ काम करने वाले आईएएस डा0 आर राजेश कुमार को चुना और उन्हंे टास्क दिया कि वह अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य महकमें को इतना विशाल और बेहतर बना दें कि राज्य की जनता प्राइवेट अस्पतालों मंे महंगा इलाज कराने के बजाए सरकार के निशुल्क सरकारी अस्पतालों में इलाज करने का गर्व कर सकंे। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतराने के लिए डा0 आर राजेश कुमार ने वैल्टीनेटर पर आ रखे स्वास्थ्य महकमें को आक्सीजन देने का काम शुरू किया और डा0 आर राजेश कुमार के इस ऑक्सीजन से वैल्टीनेटर पर आ रखे स्वास्थ्य महकमें में हर दिन एक नई जान आने लगी है जिसे देखकर राज्य की जनता के मन में भी एक नई उमंग दिखाई दे रही है कि अब पुष्कर राज मंे उत्तराखण्ड के सरकारी अस्पतालों के अन्दर गरीब से गरीब इंसान को वो इलाज मिल जायेगा जिसकी चाहत में वह प्राइवेट अस्पतालों मंे अपना इलाज कराने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। डा0 आर राजेश कुमार का साफ कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें जो मिशन सौंपा है उस मिशन को धरातल पर उतारने के लिए वह दिन-रात एक करने से पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि उत्तराखण्ड के हर इंसान का जीवन बचाना सरकार का दायित्व है।

LEAVE A REPLY