देहरादून(संवाददाता)। कैंट बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण व पछवादून क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा किये जाने के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर बाजार में अनिश्चितकालीन धरने को जारी रखते हुए वहीं यूआईटी कॉलेज का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया, इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और सभी वहीं पर धरने पर बैठ गये और बाद में चेयरमैन से मिलकर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। यहां क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रेमनगर बाजार में इकटठा हुए और वहां पर कैंट बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण व पछवादून क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा किये जाने के विरोध में नारेबाजी के बीच अनिश्चितकालीन धरने को जारी रखा।
वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने यूटीआई कॉलेज का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई और बाद में चेयरमैन जितेन्द्र जोशी को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी जमीनों पर कब्जों को बंद किया जाये, बाहरी लड़कों का सत्यापन किया जाये और हॉस्टलों के बच्चों को सायं सात बजे के बाद बाहर आना बंद किया जाये और कॉलेज की छुटटी के समय जाम न लग पाये। ज्ञापन में कहा गया कि लड़ाई करने वाले लड़कों को तत्काल प्रभाव से कॉलेज से बाहर निकाला जाये। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में बाहरी छात्रों का सत्यापन कराये जाने व सरकारी जमीनों के कागजातों दिखाया जायेगा। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि कैंट बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण आवासीय स्थान पर किये जा रहे है और मॉल का निर्माण कैसे हुआ, इसके बारे में कोई भी अधिकारी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़े बड़े कॉलेज निजी हॉस्पिटल बन गये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो गये है। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में कुछ निजी कॉलेज व हॉस्पिटल द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है और कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ साथ प्रशासन भी आंखें बंद कर बैठा हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब तक इन कॉलेजों व हास्पिटल की जमीनों की जाँच नहीं होगी तब तक करणी सेना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दो तीन दिनों के अंदर अंदर कैंट बोर्ड ऑफिस का भी घेराव किया जायेगा । इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव शुभम सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक अवैध निर्माण व सरकारी जमीनों पर कब्जे बंद नहीं हो जाते और कब्जा करने वालों की जमीन की जांच नहीं होती तब तक यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर घेराव करने वाले में शुभम सिंह ठाकुर, रविन्द्र सजवान, मयंक चौहान, आशीष रावत, आशुतोष भण्डारी आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

