प्रधानमंत्री का पिथौरागढ़ दौरा महज राजनीतिक

0
240

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी शूजा गांधी ने कहा है कि झूठ और सच को सामने लाने की आवश्यकता है और इसके लिए सच की आवाज बने उत्तराखंड कांग्रेस से जुडे व्हास्टसअप नंबर को लांच किया गया। उन्होंने कहा कि एक लडाई सच और झूठ की है और इसके माध्यम से जनता को जागरूक करने काम किया जायेगा।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में व्हास्टसअप नंबर जारी करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में झूठ और सच को सामने लाने की जरूरत है और इसके लिए व्हास्टसअप नंबर को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि एक लडाई सच और झूठ की है और इसके माध्यम से जनता को जागरूक करने काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इसके माध्यम से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नये संगठन मंडलम के अंतर्गत छह से आठ बूथों पर एक मंडलम की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 117० मंडलम नियुक्त किये जाने है जिसमें से 67० नियुक्त कर दिये गये है और आज सोशल मीडिया को हथियर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज झूठ के साथ लडाई है जिससे भाईचारे में खतरा उत्पन्न हो रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पिथौरागढ दौरा केवल महज राजनैतिक दौरा है। उन्होंने कहा कि एक समय में पीएम का नाम आते ही सभी सजग हो जाते थे और लगातार केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज मणिपुर व सिक्किम में जो हालत हो रहे है उस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे है और न ही इन राज्यों में जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां पर 42०० करोड की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है और इससे पूर्व हल्द्वानी में 2००० करोड रूपये के विकास की घोषणा की थी वह धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का केवल महज राजनैतिक दौरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि अग्निवीर योजना के बजाय फौज का पुराना स्वरूप वापस दे दे और राज्य सरकार को न्यायालय लोकायुक्त की नियुक्ति करने व निकाय चुनाव कराये जाने के आदेश देता आ रहा है और जब न्यायालय के आदेश पर ही कार्य करना है तो राज्य में सरकार की क्या आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने अनेक प्रकरणों पर केन्द्र व राज्य सरकार को घेरने का काम किया है। इस अवसर पर वार्ता में विकास नेगी, प्रेम बहुखंडी, विशाल मौर्य, पुनीत चौधरी, दिनेश सकलानी, रेखा सती कांडपाल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY