नशे के खिलाफ मेडिकल स्टोरो को खंगाला

0
133

उत्तरकाशी(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने जनपद को नशामुक्त करने के लिए ऑपरेशन चला रखा है और इसी ऑपरेशन को नये रूप को अंजाम देने के लिए पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरो को खंगाला और वहां से उन्होंने सैपल भी लिये। पुलिस कप्तान का कहना है कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2०25 को अंजाम पर पहुंचाने के लिए पुलिस टीमें लगातार नशा तस्करों पर अपनी पैनी निगाह बनाये हुये है और एक के बाद एक नशा तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस कप्तान अर्पण युदवंशी के दिशा-निर्देशन मे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2०25 व मुहिम उदयन के तहत नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज औषधि निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नेगी, उ०नि० दिलमोहन सिंह बिष्ट एवं अ०उ०नि० मनीष कवि के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोरों को खंगाला गया। टीम द्वारा प्रतिबंधित एवं नशीले दवाओं को चैक कर उनके सैम्पल लेकर जांच हेतु भेजे गये हैं। इस दौरान सभी मेडिकल स्टोरों के संचालकों को प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं का विक्रय न करने की सख्त हिदायत दी गयी।
पुलिस कप्तान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नशा तस्करों को जनपद से खदेडना उनका पहला मिशन है और सभी थाना और चौकी प्रभारी लगातार अपने इलाकों में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY