देहरादून(नगर संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष रही नीलम सहगल का निधन हो गया है और वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई है और उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पूर्व भाजपा महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महानगर की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री रही स्वर्गीय नीलम सहगल के पार्थिव शरीर को लाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीलम सहगल के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा एवं पुष्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नीलम सहगल पार्टी की अनुशासित सिपाही रही है।
इस अवसर पर इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करी एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ यह बात साझा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में स्वर्गीय नीलम सहगल जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन कभी भूल नहीं सकता है और उन्होंने पार्टी के हित में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है जो हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी के साथ स्वर्गीय नीलम सहगल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल, विनय गोयल, आदित्य चौहान, दर्जाधारी मधु भट्ट, रविंद्र कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, सुनील शर्मा, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, उमा नरेश तिवारी, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, रंजीत सेमवाल, प्रदीप कुमार, शाकुल उनियाल, देवेंद्र बिष्ट, पंकज शमार्, सौरभ नौटियाल, पारस गोयल, अंशुल चावला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
