युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

0
170

देहरादून(नगर संवाददाता)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच किये जाने सहित अनेकों मांगों के समाधान के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक धक्का मुक्की हुई और कुछ कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये। काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये। काफी देर बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उत्तराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकटठा हुए और वहां से उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच किये जाने सहित अनेकों मांगों के समाधान के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक धक्का मुक्की हुई और कुछ कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये। काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि लगातार कांग्रेस इन समस्याओं को उठा रही है लेकिन राज्य सरकार इस मामले पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है और वीआईपी के नाम का आज तक खुलासा नहीं किया गया है और भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच नहीं की गई है। सरकार लगातार युवाओं के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि यह भाजपा शासित पूर्ण बहुमत सरकार निरंकुश है और जवलंत मुद्दों पर चुप्पी साधे है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्या कांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की बात हो या फिर विभिन्न भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच हो,या बेरोजगार युवाओं पर लाठी भांजने की बात हो, उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई हो सरकार मौन व्रत धारण करे हुए है और युवा कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए कार्य किया जायेगा और संघर्ष को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता सचिवालय कूच में शामिल हुए। इस दौरान काफी देर बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी, गरिमा दसौनी, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, सुनीता प्रकाश, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महेश जोशी, शिवा वर्मा मीडिया प्रभारी, मोहन भण्डारी प्रदेश उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ वर्मा जिला अध्यक्ष, रोबिन त्यागी पूर्व महासचिव, मोहित मेहता जिला उपाध्यक्ष, नवीन रमोला प्रदेश महासचिव, निशांत पछवादून जिलाध्यक्ष, कार्तिक बिरला अध्यक्ष कैंट विधानसभा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY