देहरादून(नगर संवाददाता)। राज्य के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत बीएमसी नर्सिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं को छह माह की इंटरनशिप में उचित स्टाइफण्ड दिलाये जाने की मांग को लेकर नर्सिंग छात्र छात्राओं ने राजधानी में रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया।
यहां राज्य के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत बीएमसी नर्सिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं को छह माह की इंटरनशिप में उचित स्टाइफण्ड दिलाये जाने की मांग को लेकर चन्दरनगर स्थित कालेज परिसर में इकटठा हुए और वहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए परेड ग्राउंड तक अपनी रैली निकाली और अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कहा कि अन्य राज्यों में नर्सिंग के छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग की अवधि के दौरान प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक प्रत्येक वर्ष उचित वेतन देय है और हमारे उत्तराखंड राज्य में नर्सिंग के छात्र छात्राओं की मांग यही है कि हमारी छह माह की इन्टरनशिप के दौरान न्यूनतम धनराशि 15 हजार प्रति माह प्रदान किया जाये। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कहा कि वह अस्पतालों में शिफ्ट के नुसार डयूटी करते हुए आ रहे है और इसलिए उन्हें प्रोत्साहित राशि दिये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों को हल करने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर रैली में अनेकों छात्र छात्रायें शामिल रही।
